फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Chief Minister Yogi Adityanath can come to Deoband tomorrow, preparations continued

Saharanpur: कल देवबंद आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिनभर चलती रही तैयारी, मगर ये बोले अधिकारी

Mon, 19 Jan 2026 07:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 19 Jan 2026 07:48 PM IST
सार

गांव जड़ोदाजट निवासी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता स्व. डॉ. राजकुमार रावत का निधन हो गया था। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश के सीएम देवबंद आ सकते हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि ऐसा कोई कार्यक्रम अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। 
 

विज्ञापन
Saharanpur: Chief Minister Yogi Adityanath can come to Deoband tomorrow, preparations continued
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को देवबंद आ सकते हैं। हालांकि देर शाम तक लखनऊ से मुख्यमंत्री के आगमन व प्रस्थान का कोई सरकारी कार्यक्रम प्रशासन के पास नहीं पहुंचा है, लेकिन देवबंद में दिनभर सड़कों की साफ सफाई और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने में कर्मचारी जुटे रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता स्व. डॉ. राजकुमार रावत के निधन पर श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव जड़ोदाजट आ सकते हैं। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटे रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम अभी फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन उनके आने की पूरी संभावना है। वहीं, मुख्यमंत्री के मंगलवार को संभावित आगमन को लेकर सोमवार को क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और खंबों पर खराब पड़ी लाइटों को ठीक करने के काम में दिनभर कर्मचारी जुटे रहे।
विज्ञापन


ये बोले एसडीएम
- मुख्यमंत्री के आने का कोई अभी कार्यक्रम नहीं आया है। रुटीन में सफाई व्यवस्था कराई जा रही है। 
-युवराज सिंह, एसडीएम देवबंद
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed