फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Chalo Bulava aaya hai Bhajan singer dies while singing in the temple

Saharanpur: चलो बुलावा आया है...गाते-गाते मंदिर में भजन गायक की मौत, सामने आई मौत की ये वजह

Thu, 03 Apr 2025 12:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 03 Apr 2025 12:11 PM IST
सार

श्री हरि मंदिर में हरीश मासटा भजन मंडली में चलो बुलावा आया है, भजन गा रहे थे।  भजन गाते-गाते हरीश मासटा (60) का निधन हो गया।

विज्ञापन
Saharanpur: Chalo Bulava aaya hai Bhajan singer dies while singing in the temple
भजन गायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में आवास विकास कॉलोनी स्थित श्री हरि मंदिर में चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है...गाते-गाते हरीश मासटा (60) का निधन हो गया। चिकित्सक ने बताया कि हरीश मासटा की मौत हृदयाघात से हुई है।

विज्ञापन


इन दिनों चैत्र नवरात्र के चलते आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर में धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। मंगलवार रात मंदिर में भजन संध्या चल रही थी। अलग-अलग कॉलोनी से श्रद्धालु भजन संध्या में शामिल हुए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: एक-दूसरे को देख रो पड़े मुस्कान और साहिल, जेल में सिलाई-खेती के अलावा ये काम भी कर रहे दोनों

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाफर नवाज निवासी हरीश मासटा भजन मंडली में चलो बुलावा आया है, भजन गा रहे थे। आधा भजन वह गा चुके थे। इसी दौरान वह बैठे-बैठे पीछे की तरफ गिर गए। बराबर में बैठे भजन मंडली के सदस्यों ने हाथ लगाकर देखा तो उनके हाथ व पैर ठंडे थे।

इसके बाद उन्हें दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने ईसीजी सहित अन्य जांच कराई, लेकिन उनकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। पता लगने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। चिकित्सक ने बताया कि हरीश मासटा की हृदय गति रुकने के कारण मौत हुई है।

कंपनी बाग में भी भजन गाते थे हरीश
हरीश मासटा रामकृष्ण मॉर्निंग परिवार और हैप्पी मार्निंग क्लब के सदस्य रहे। वह अन्य सदस्यों के साथ कंपनी बाग में जाते थे और माता के भजन गाते थे। उनके दो बेटे हैं। बुधवार को अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed