फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saurabh Murder: एक-दूसरे को देख रो पड़े मुस्कान और साहिल, जेल में सिलाई-खेती के अलावा ये काम भी कर रहे दोनों

Thu, 03 Apr 2025 12:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Apr 2025 12:15 PM IST
सार

Meerut News: मेरठ के सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पेशी के दौरान आमना सामना हुआ तो दोनों के आंसू छलक पड़े। पेशी के बाद दोनों आरोपियों को जेल पहुंचा दिया गया।

विज्ञापन
Meerut Saurabh murder case Muskan and Sahil cried after seeing each other
Meerut Murder - फोटो : अमर उजाला
Meerut Murder Case Update: मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या करने के मामले में जेल में बंद पत्नी मुस्कान रस्तोगी और प्रेमी साहिल शुक्ला की बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। दो मिनट की हुई पेशी में अब 15 अप्रैल की तारीख लगी है। पेशी के दौरान एक दूसरे को देखकर दोनों हत्यारोपियों के आंसू छलक गए। हालांकि जेल प्रशासन ने इन्हें बातचीत नहीं करने दी। ब्रह्मपुरी पुलिस ने चार्जशीट की जमा करने की तैयारी कर ली है।


ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में सौरभ की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल ने कर दी थी। सौरभ के शव को नीले ड्रम में डालकर उस पर सीमेंट और डस्ट का घोल भर दिया था। 
Meerut Saurabh murder case Muskan and Sahil cried after seeing each other
Meerut murder - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस ने मुस्कान और साहिल को 19 मार्च को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। बुधवार करीब 11 बजे साहिल और मुस्कान को वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में लाया गया। दोनों की जज के सामने आनलाइन पेशी कराई गई। डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि 14 दिन की न्यायिक हिरासत और बढ़ गई है। अब 15 अप्रैल को फिर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई कराई जाएगी।
 
Meerut Saurabh murder case Muskan and Sahil cried after seeing each other
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
मुस्कान और साहिल पढ़ रहे रामायण
जेल में मुस्कान सुंदर कांड का पाठ कर रही है। सिलाई भी सीख रही है। वहीं साहिल रामायण पाठ कर रहा है। साथ ही सब्जी की खेती में भी हाथ बंटाता है। उधर, अभी तक मुस्कान से मिलने के लिए परिवार का कोई सदस्य नहीं आया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Saurabh murder case Muskan and Sahil cried after seeing each other
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
साहिल से मिलने को बेताब है मुस्कान
जेल में भी मुस्कान साहिल से मुलाकात करने के लिए बेताब है। कई बार वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा को मुस्कान अर्जी दे चुकी है। हालांकि जेल के नियमानुसार दोनों को मिलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
Meerut Saurabh murder case Muskan and Sahil cried after seeing each other
आरोपी मुस्कान रस्तोगी - फोटो : संवाद
मुस्कान और साहिल को अलग-अलग जेल में स्थानांतरण करने की मांग
साहिल के पिता नीरज शुक्ला ने कहा कि मुस्कान के झांसे में आकर ही साहिल ने इस तरह का कृत्य किया है। सौरभ की मां रेणू देवी का कहना है कि मुस्कान और साहिल को सजा दिलाने के लिए पूरी कानूनी प्रक्रिया करेंगे। उन्होंने मुस्कान और साहिल को अलग-अलग जेल में स्थानांतरण करने की मांग की है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि यदि कोई मिलने के लिए जेल में आता है तो उसको नियम अनुसार मिलवाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed