{"_id":"6113a7518ebc3e789c647371","slug":"saharanpur-bsp-leader-satish-chandra-mishra-said-bjp-working-on-the-policy-of-stop-and-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर : बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा बोले- रोको और ठोको की नीति पर काम कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर : बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा बोले- रोको और ठोको की नीति पर काम कर रही भाजपा
Wed, 11 Aug 2021 04:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 11 Aug 2021 04:02 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि ये लोग धर्म का सिर्फ ढोंग करते हैं, जबकि ये अधर्मी हैं। क्योंकि अयोध्या मंदिर के नाम पर 1993 से अब तक कई हजार करोड़ रुपया इकट्ठा कर चुके हैं, पर अभी तक मंदिर नहीं बना।
विज्ञापन
bsp
- फोटो : Amar Ujala saharanpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी के दौरान बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो वादे किए, वह भाजपा पूरे नहीं कर सकी। विकास के नाम पर कुछ नहीं किया, विनाश जरूर किया। 2017 में रायबरेली में पांच ब्राह्मणों को मरवा दिया, उनकी झोपड़ी तक जला दीं। कहा कि भाजपा रोको और ठोको की नीति पर काम कर रही है। महोबा, झांसी, बुंदेलखंड में ब्राह्मणों को मरवा दिया। नाम पूछकर गोली मारी जाती हैं। ब्राह्मण समाज के व्यक्ति को बाहर से भी उठा लाते हैं, यहां उन्होंने कानपुर बिकरु कांड का भी जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि मेरे अयोध्या जाने पर सवाल उठाया जाता है, जबकि हमें बचपन से धर्म का संस्कार मिला हैं, अयोध्या जाने का ठेका भाजपा वालों के पास नहीं है और ना इनका ऐसा कोई पट्टा है, यदि पट्टा कराया हुआ है तो बता दो।
उन्होंने कहा कि ये लोग धर्म का सिर्फ ढोंग करते हैं, जबकि ये अधर्मी है। क्योंकि अयोध्या मंदिर के नाम पर 1993 से अब तक कई हजार करोड़ रुपया इकट्ठा कर चुके हैं, पर अभी तक मंदिर नहीं बना। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कहकर पांच ईंटो का पूजन कर दिया और फिर ईंटों को अलग रखवा दिया, यह कैसा भूमि पूजन हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए फिर से भाईचारा बनाने का संदेश दिया और कहा कि ब्राह्मण, दलित और पिछड़े मिलकर 42 प्रतिशत वोटर हैं, इन्हें एकजुट होकर फिर से प्रदेश में कानून के राज वाली सरकार बनानी होगी, क्योंकि बसपा ही अच्छी कानून व्यवस्था और कानून का राज दे सकती हैं। फिलहाल तो प्रदेश में रावण राज से भी बुरी हालत है।