फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Bike collided with wall at bullet speed, two youth died on the spot, one had taken lift

Saharanpur: गोली की रफ्तार से दीवार में टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, एक ने तो लिफ्ट ली थी

Sun, 30 Nov 2025 02:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 30 Nov 2025 02:48 PM IST
सार

Two died in accident: शोएब अपने चचेरे भाई की शादी में पहनने के लिए जैकेट लेने बेहट जा रहा था। रास्ते में उससे अनस ने लिफ्ट मांगी। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई।

विज्ञापन
Saharanpur: Bike collided with wall at bullet speed, two youth died on the spot, one had taken lift
शोएब की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेहट में बुबका-कोठड़ी रोड पर गांव नगला झंडा में बाइक दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गांव चांडी निवासी शोएब (19) और फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी अनस (25) की मौत हो गई। 

विज्ञापन


शोएब के चचेरे भाई की रविवार को बरात जानी थी। बरात में जाने के लिए वह बाइक से जैकेट खरीदने के लिए बेहट जा रहा था। रास्ते में उससे अनस ने लिफ्ट मांगी और वह भी बाइक पर बैठ गया। 
विज्ञापन


गांव नगला झंडा में अचानक शोएब नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को बेहट सीएचसी भेजा। साथ ही परिजनों को भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोते बिलखते परिजन सीएचसी पहुंचे। मृतक शोएब पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता खुर्शीद मजदूरी करते हैं। शोएब भी एक दुकान पर वेल्डिंग की नौकरी करता था। उसकी मौत पर पिता और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

ये भी देखें...
सहारनपुर में सात मौत: पसलियां टूटने से बॉडी में फैला खून, दम घुटने से मौत, साढ़े तीन घंटे में हुआ पोस्टमार्टम    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed