फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Big blow to RLD, former district president, who was in the party for 26 years, joined Aspa

Saharanpur: रालोद को बड़ा झटका, 26 साल तक पार्टी में रहे पूर्व जिलाध्यक्ष ने ज्वाइन की आसपा, ये बताई वजह

Mon, 05 Jan 2026 07:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 05 Jan 2026 07:38 PM IST
सार

रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम को दिल्ली में पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने आजाद समाज की सदस्यता दिलाई। उन्होंने रालोद पर उसूलों से समझौता करने का आरोप लगाया। वहीं जनपद में रालोद अंतर्कलह की वजह से तीन धड़ों में बंटी थी।

विज्ञापन
Saharanpur: Big blow to RLD, former district president, who was in the party for 26 years, joined Aspa
आसपा की सदस्यता लेते राव कैसर सलीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

26 साल से रालोद से जुड़े पूर्व जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोमवार को दिल्ली में आजाद समाज पार्टी कांशीराम का दामन थाम लिया। पार्टी बदलते ही उन्होंने रालोद पर उसूलों से समझौता करने का आरोप लगाया। पार्टी छोड़ने की मुख्य वजह भी इसी को बताया।
विज्ञापन

 

राव कैसर सलीम ने बताया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। उनके राजनीतिक जीवन और समाज में उनके योगदान तथा चौधरी अजित सिंह के विचारों से प्रभावित होकर वह 1999 में रालोद से जुड़े थे। तब से लगातार पार्टी की सेवा करते रहे हैं। पार्टी ने भी उन्हें सम्मान दिया। जिलाध्यक्ष सहित कई पदों पर रहते हुए पार्टी की सेवा करने का मौका मिला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि बीते कुछ समय से उन्होंने महसूस किया, कि पार्टी अपने उसूलों और एजेंडे से भटक रही है। गलत लोग पार्टी में हावी हो रहे हैं, जो पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बीते डेढ़ साल से पार्टी में दम घुटने लगा था। काफी विचार करने के बाद आजाद समाज पार्टी में जाने का मन बनाया, क्योंकि वहां काम और ईमानदारी की पूछ है। पार्टी प्रमुख एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उन्हें पटका पहनाकर पूरे सम्मान के साथ पार्टी में शामिल किया है। अब वह आजाद समाज पार्टी के साथ रहकर समाज के किसानों, दबे, कुचले और मजलूम लोगों की आवाज बनेंगे। 
 
विज्ञापन

उधर, उनके इस कदम से रालोद में भी हलचल है। बता दें कि बीते करीब डेढ़ साल से पार्टी तीन धड़ों में बंटी थी। इनमें एक धड़ा मौजूदा जिलाध्यक्ष शाहजमां खान और प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह के साथ है। दूसरा खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल के साथ है, जबकि तीसरा धड़ा राव कैसर सलीम का था। बीते डेढ़ साल में कई मंचों पर भी अंतर्कलह सामने आती रही है।
 

दिल्ली में ज्वाइन की आसपा
राव कैसर सलीम अपने समर्थकों के साथ दिल्ली स्थित नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के आवास पर पहुंचे थे। वहीं पर चंद्रशेखर आजाद ने उनको पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। राव कैसर सलीम के साथ पूर्व जिला उपाध्यक्ष फरमान राव, राव सलीम जजनैर, राव मेहरबान, नानौता चेयरमैन अफजाल खान, गुरु महिपाल दास, पृथ्वीराज, इमरान खान, राज सिंह आदि ने आसपा की सदस्यता ली।

ये भी देखें...
Shamli: गैंगस्टर फिरोज खान गिरफ्तार, 30 करोड़ की संपत्ति कुर्क होने के बाद पुलिस पर लगाए थे ये गंभीर आरोप
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed