फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Gangster Firoz Khan arrested, made these serious allegations against police

Shamli: गैंगस्टर फिरोज खान गिरफ्तार, 30 करोड़ की संपत्ति कुर्क होने के बाद पुलिस पर लगाए थे ये गंभीर आरोप

Mon, 05 Jan 2026 07:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 05 Jan 2026 07:20 PM IST
सार

झिंझाना में पुलिस ने गैंगस्टर फिरोज खान को उसके घर से ही गिरफ्तार किया। इसके विरोध में परिवार के लोगों व महिलाओं ने थाने पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने आत्महत्या की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में फिरोज पर कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Shamli: Gangster Firoz Khan arrested, made these serious allegations against police
थाने में गिरफ्तारी का विरोध जताता फिरोज खान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झिंझाना पुलिस ने गैंगस्टर एवं हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान को सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आत्महत्या की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने उसे पकड़ा है। परिजनों ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए थाने के बाहर जमा भीड़ को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

थाना पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों और एसओजी टीम के साथ झिंझाना कस्बे के मोहल्ला पठानान निवासी हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर फिरोज खान को सोमवार दोपहर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय परिजनों ने विरोध किया, लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ फिरोज खान को सीधे थाने ले जाया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी गिरफ्तारी की सूचना पर लोगों की भीड़ थाने के बाहर पहुंच गई। परिवार के लोगों व महिलाओं ने थाने पहुंचकर विरोध जताया। इस दौरान कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए थाने के बाहर जमा लोगों की भीड़ को वहां से हटाया। पुलिस ने फिरोज का ऊन सीएचसी पर चिकित्सीय परीक्षण कराया।
 
विज्ञापन

एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि गैंगस्टर अधिनियम के मामले में फिरोज खान की गिरफ्तारी पर न्यायालय से स्टे है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आत्महत्या की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में दर्ज मुकदमे में उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मुकदमे में फिरोज की भतीजी शोबी निवासी टपराना और उमर निवासी झिंझाना भी नामजद है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
 

पुलिस-प्रशासन ने 30 करोड़ रुपये की संपत्ति की थी कुर्क
पुलिस-प्रशासन ने 25 दिसंबर को गैंगस्टर फिरोज खान की लगभग 30 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर बोर्ड लगा दिए थे। पुलिस-प्रशासन का दावा है कि जिस संपत्ति को कुर्क किया गया, उस संपत्ति को फिरोज ने अवैध रूप से अपराध से अर्जित किया था।

फिरोज ने कई वीडियो वायरल कर अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
पुलिस-प्रशासन द्वारा संपत्ति कुर्क करने के छह दिन बाद गैंगस्टर फिरोज खान ने सोशल मीडिया पर पहला वीडियो वायरल किया था। वायरल वीडियो में फिरोज ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने एनकाउंटर की आशंका जताई थी। उसने कहा था कि गैंगस्टर के मामले में गिरफ्तारी पर न्यायालय से स्टे होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने उसकी संपत्ति को कुर्क कर अपने बोर्ड लगाए। 
 

इसके अगले दिन फिरोज के परिवार की महिलाओं का वीडियो सामने आया। वीडियो में महिलाओं ने पुलिस पर थाने बुलाकर वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। इसके बाद फिरोज ने दूसरा वीडियो वायरल किया, जिसमें पुलिस पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने की धमकी देकर वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए खुद को जंजीर बांधकर हाउस अरेस्ट होना बताया। इसके बाद एक और वीडियो वायरल कर फिरोज ने जौनपुर में महिला से दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed