{"_id":"5d94f0398ebc3e93c6338d01","slug":"saharanpur-became-number-one-in-the-ambala-division-in-the-cleanliness-survey-saharanpur-news-mrt44642202","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण में सहारनपुर बना अंबाला डिवीजन में नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण में सहारनपुर बना अंबाला डिवीजन में नंबर वन
विज्ञापन
सहारनपुर। क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) की दो सदस्यीय टीम द्वारा किए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में सहारनपुर अंबाला मंडल में पहले स्थान पर रहा है। जबकि देश भर के रेलवे स्टेशनों में 100 स्टेशनों में भी स्थान बनाया है। ताजा जारी रैंकिंग में सहारनपुर को 67वां स्थान मिला है।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर 11 सितंबर को क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) की दो सदस्यीय टीम स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए पहुंची थी। टीम ने रेलवे स्टेशन की साफ सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के साथ यात्रियों से भी बातचीत की थी और डाटा तैयार कर ऑनलाइन मुख्यालय को भेजा था। दो दिन के सर्वे के आधार पर रिपोर्ट रेलवे मुख्यालय को भेजी गई थी। टीम द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर रेटिंग जारी की गई है।
स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि टीम द्वारा स्टेशन परिसर की सफाई, प्लेटफार्म की सफाई व्यवस्था, ट्रेनों की सफाई, प्रतीक्षालय कक्ष, रेलवे ट्रैक पर सफाई, शौचालयों में सफाई, स्टेशन एवं प्लेटफार्म पर रखे कूड़ेदान के फोटो लिए थे एवं रिपोर्ट तैयार की थी। इसी के आधार पर जारी की गई रेटिंग में सहारनपुर को अंबाला मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि पूरे देश के 720 रेलवे स्टेशनों पर हुए सर्वे में सहारनपुर को 67वां स्थान मिला है। जबकि पिछले सर्वे में सहारनपुर को 227वां स्थान मिला था।