{"_id":"6afde2673119178fe50943ff","slug":"saharanpur-altercation-on-court-road-bridge-a-police-officer-was-slapped-by-women-and-children-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सहारनपुर में पुलिसकर्मी को महिलाओं और बच्चों ने जड़े थप्पड़, एक युवक की भी कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सहारनपुर में पुलिसकर्मी को महिलाओं और बच्चों ने जड़े थप्पड़, एक युवक की भी कर दी पिटाई
Wed, 18 Nov 2026 11:10 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:10 PM IST
सार
Saharanpur News: शहर में घुमंतू जाति के लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। वहां मौजूद दो पुलिसकमिर्यों ने बीचबचाव कराया तो उनके साथ भी मारपीट कर दी गई। इस दौरान हंगामा होने पर जाम के हालात हो गए। इस मामले में देर रात तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
पुलिस के साथ मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के कोर्ट रोड पुल पर बुधवार देर रात कानून व्यवस्था संभालने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी गई। पुल पर घुमंतू जाति के दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों को शांत कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ ही लोगों ने हाथापाई कर दी। महिलाओं और बच्चों ने भी एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिए। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
कोर्ट रोड पुल पर घुमंतू जाति के कई परिवार रात के समय ठहरते हैं। बुधवार देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि वे एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद दो पुलिसकर्मियों की नजर झगड़े पर पड़ी तो वे बीच-बचाव कराने पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को डांट-फटकार लगाते हुए शांत रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान घुमंतू परिवार की महिलाओं और बच्चों ने पुलिसकर्मियों को ही निशाना बना लिया। एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पुलिसकर्मी भी असहज हो गए। उन्होंने किसी तरह खुद को भीड़ से बचाया। पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट होते देख मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान घुमंतू जाति के लोगों ने एक युवक से भी मारपीट की।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
जिले में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अलग-अलग स्थानों पर पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और हाथापाई के मामले सामने आ चुके हैं। नवंबर 2024 में शांतिनगर क्षेत्र में दो गुटों के विवाद को सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट हुई थी। इसके अलावा नकुड़ थाना पुलिस के साथ भी इस तरह की घटना हो चुकी है, जब वह एक नशा तस्कर को पकड़ने के लिए गई थी।
जिले में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अलग-अलग स्थानों पर पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और हाथापाई के मामले सामने आ चुके हैं। नवंबर 2024 में शांतिनगर क्षेत्र में दो गुटों के विवाद को सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट हुई थी। इसके अलावा नकुड़ थाना पुलिस के साथ भी इस तरह की घटना हो चुकी है, जब वह एक नशा तस्कर को पकड़ने के लिए गई थी।
