{"_id":"684310fe2db6bc9a8208fcba","slug":"saharanpur-air-force-apache-helicopter-suddenly-landed-in-village-jodhebans-know-the-reason-2025-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: गांव जोधेबांस में अचानक हुई वायुसेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, जानें क्या रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: गांव जोधेबांस में अचानक हुई वायुसेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, जानें क्या रही वजह
Fri, 06 Jun 2025 09:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 06 Jun 2025 09:32 PM IST
सार
सरसावा वायुसेना सेंटर से अपाचे हेलीकॉप्टर रुटीन उड़ान पर था। दो पायलट उसे संचालित कर रहे थे। तकनीकी खराबी के कारण यमुना नदी के किनारे सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई। इंजीनियरों ने आकर हेलीकॉप्टर को दुरुस्त किया।
विज्ञापन
नदी किनारे उतारा गया अपाचे हेलीकॉप्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायुसेना के अपाचे हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे यमुना नदी के किनारे के गांव जोधेबांस में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। सरसावा वायुसेना स्टेशन से आए इंजीनियरों ने तकनीकी खराबी दूर की।
विज्ञापन
शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे सरसावा वायुसेना सेंटर से अपाचे हेलीकॉप्टर अपनी रुटीन उड़ान पर था। हेलीकॉप्टर के दो पायलट उसे संचालित कर रहे थे। इसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण पायलटों ने विमान की यमुना नदी के किनारे गांव जोधेबांस के जंगल में सुरक्षित लैंडिंग करा दी।
विज्ञापन
गांव में हेलीकॉप्टर उतरने की सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। पायलटों ने हेलीकॉप्टर में आई खराबी की सूचना सरसावा एयरफोर्स स्टेशन को दी, जहां से इंजीनियरों की टीम दूसरे हेलीकॉप्टर से घटनास्थल पर उतरी। इंजीनियरों की एक अन्य टीम कुछ देर बाद मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर उतरने की सूचना पर थाना चिलकाना पुलिस और सीओ सदर एएसपी मनोज कुमार यादव मौके पर पहुंचे तथा लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया। शाम करीब 4.20 पर हेलीकॉप्टर सुरक्षित सरसावा वायुसेना स्टेशन के लिए रवाना हो गया।