{"_id":"6830786e6fd7b27f66019dbf","slug":"saharanpur-ai-technology-extracted-son-s-voice-crying-and-said-papa-send-the-money-to-canada-cheated-2025-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: एआई तकनीक से निकाली बेटे की आवाज, रोते हुए बोला- पापा रुपये भेज दो कनाडा, ठग लिए 1.49 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: एआई तकनीक से निकाली बेटे की आवाज, रोते हुए बोला- पापा रुपये भेज दो कनाडा, ठग लिए 1.49 लाख रुपये
Fri, 23 May 2025 07:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 23 May 2025 07:01 PM IST
सार
कचहरी में अधिवक्ता सुरेश कुमार वर्मा का बेटा निखिल कनाडा में है। सुरेश के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। उसमें निखिल की आवाज में रोते हुए बातचीत कराई गई। सुरेश वर्मा घबरा गए और रुपये ट्रांसफर कर दिए। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना जनकपुरी के रहने वाले अधिवक्ता को उनके कनाडा में रहने वाले बेटे की तरह आवाज सुनाकर 1.49 लाख रुपये की ठगी की गई है। ठगों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए एआई तकनीक का इस्तेमाल कर बेटे की रोती हुई आवाज में बात कराई और झांसा देकर रुपये मंगवाए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सलेमपुर गाड़ा निवासी मोहम्मद असजद ने तहरीर देकर बताया कि वह अधिवक्ता सुरेश कुमार वर्मा के पास जूनियर अधिवक्ता हैं। सुरेश कुमार वर्मा का बेटा निखिल वर्मा कनाडा में है। पीड़ित के मुताबिक मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। उसमें निखिल वर्मा की आवाज में रोते हुए बातचीत कराई गई। आवाज सुनकर उनके पिता सुरेश वर्मा घबरा गए। मदद के लिए फौरन रुपये भेजने के लिए कहा गया।
यह भी पढ़ें...
Muzaffarnagar: नशे का सौदागर पकड़ा, 70 लाख का डोडा और 10 लाख कैश बरामद, शातिराना अंदाज में छिपा रखा था
यह भी पढ़ें...
Muzaffarnagar: नशे का सौदागर पकड़ा, 70 लाख का डोडा और 10 लाख कैश बरामद, शातिराना अंदाज में छिपा रखा था
विज्ञापन
विज्ञापन
असजद ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ट्रांसपोर्ट नगर शाखा से पेटीएम के जरिए तीन ट्रांजेक्शन में एक लाख रुपये खाते में भेजे। इसके अलावा सुरेश वर्मा ने पीएनबी खाते से 49 हजार ट्रांसफर किए, जिसमें खाता धारक का नाम सुधा कुमारी बताया गया है। पीड़ित ने धोखाधड़ी की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर भी दर्ज कराई। थाना जनकपुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।