{"_id":"683071bcc72cac8fc504af2d","slug":"muzaffarnagar-drug-dealer-caught-doda-worth-rs-70-lakh-and-rs-10-lakh-recovered-hidden-in-a-vicious-manner-2025-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: नशे का सौदागर पकड़ा, 70 लाख का डोडा और 10 लाख कैश बरामद, शातिराना अंदाज में छिपा रखा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: नशे का सौदागर पकड़ा, 70 लाख का डोडा और 10 लाख कैश बरामद, शातिराना अंदाज में छिपा रखा था
Fri, 23 May 2025 06:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 23 May 2025 06:33 PM IST
सार
पुलिस ने करनाल निवासी जयदेव उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर गंगनहर पटरी के पास गहरे गड्ढे से साढ़े आठ किलो डोडा बरामद हुआ। वह अपने भाई के साथ मिलकर ये अवैध काम कर रहा था।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरकाजी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने धमात गंगनहर पटरी के पास से उत्तराखंड से लाया गया 70 लाख रुपये का साढ़े आठ कुंतल डोडा बरामद किया। एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 लाख 540 रुपये बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी अपने भाई के साथ मिलकर डोडा बेचने का धंधा कर रहा था। वह अभी पकड़ से दूर है। दोनों भाई यूपी, दिल्ली व करनाल में डोडा बेचते थे। मुजफ्फरनगर में कहां बेचा जाता था, इसकी पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने यातायात पुलिस के सभागार में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि पुलिस टीम ने जनपद करनाल के थाना असंद के गांव सालवन निवासी जयदेव उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर गंगनहर पटरी के पास एक गहरे गड्ढे से डोडा बरामद हुआ। गड्ढे में डोडा रखकर उसके ऊपर तिरपाल डाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह और उसका भाई बबली उत्तराखंड से मिनी ट्रक में डोडा लेकर आए थे। काफी डोडा वह बेच चुके हैं। रात में डोडा लाते समय पुलिस चेकिंग कर रही थी। पकड़े जाने के डर से उन्होंने इस डोडा को गड्ढे में रख दिया था। उसका भाई बचे डोडा को गाड़ी में लेकर वापस चला गया था। वह बचे हुए इस डोडा को बेचना चाहता था।
पुलिस टीम ने उससे डोडा तौलने में प्रयुक्त किए जाने वाला इलेक्ट्रानिक कांटा, तिरपाल, डोडा व एक बैग बरामद किया। बैग में 10 लाख 540 रुपये थे। यह रुपये डोडा बेचकर एकत्र किए थे।
पुलिस टीम ने उससे डोडा तौलने में प्रयुक्त किए जाने वाला इलेक्ट्रानिक कांटा, तिरपाल, डोडा व एक बैग बरामद किया। बैग में 10 लाख 540 रुपये थे। यह रुपये डोडा बेचकर एकत्र किए थे।
किन होटल, ढाबों पर बेचते थे डोडा, जांच शुरू
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में शामली जनपद के थाना झिंझाना में एनडीपीएस एक्ट का एक व उसके भाई बबली पर करनाल के थाना असंद में हत्या, पंचकूला हरियाणा, करनाल के थाना लडवा व मुजफ्फरनगर के थाना रामराज में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है। उसे पुलिस तलाश रही है।
यह दोनों मुजफ्फरनगर व आसपास किन और कहां होटलों, ढाबों व रेस्टोरेंट में डोडा बेचते थे, पुलिस जांच कर रही है। मुजफ्फरनगर में कुछ होटल चिह्नित किए हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की। इस दौरान एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, सीओ सदर देवव्रत वाजपेई भी मौजूद रहे।