{"_id":"652a7a066b0f0d5df90cf3b7","slug":"saharanpur-after-reaching-tehsil-office-monkey-started-looking-for-mistakes-in-the-files-video-viral-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: दफ्तर पहुंचकर फाइलों में गड़बड़ियां ढूंढने लगा बंदर, केला देकर भी नहीं बनी बात, देखें वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: दफ्तर पहुंचकर फाइलों में गड़बड़ियां ढूंढने लगा बंदर, केला देकर भी नहीं बनी बात, देखें वीडियो वायरल
Sat, 14 Oct 2023 04:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 14 Oct 2023 04:52 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बंदर दफ्तर पहुंचकर अधिकारियों की तरह मेज पर रखी फाइलें जांचने लगा। अधिकारियों ने बंदर को केला दिया तो भी उसे लालच नहीं आया और वह फाइलों को उलटने पलटने लगा। वहीं इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
फाइलें जांचता बंदर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर तहसील बेहट के किसी कार्यालय में अधिकारी की तरह मेज पर बैठक फाइलों के पन्ने पलट रहा है। कार्यालय के अंदर मौजूद कर्मचारी और अधिकारी भी बंदर को फाइलों में उलझा देख चौंक गए।
विज्ञापन
इसके बाद दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों ने बंदर को केला दिया लेकिन वह उसे भी अनदेखा कर देता है और फाइलों के पन्ने पलटने लगता है। एक के बाद एक बंदर ने कई फाइलें पलटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं चर्चा है कि यह वीडियो रजिस्ट्री विभाग कार्यालय का है, हालांकि एसडीएम दीपक कुमार का कहना है, कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बेहट थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है, लेकिन तहसील के किसी भी सरकारी कार्यालय का नहीं है। यह किसी अधिवक्ता के चेंबर का हो सकता है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।