फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: After killing a young man, his body was hanged on a tree, both legs were tied

Saharanpur: युवक की हत्या कर शव पेड़ पर टांगा, बंधे थे दोनों पैर, पत्नी और बच्चों के नहीं सूख रहे आंसू

Thu, 01 May 2025 07:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 01 May 2025 07:49 PM IST
सार

देवबंद निवासी राजेश एक किसान के यहां नौकरी करता था। खेत पर पानी देने गया था, तभी उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Saharanpur: After killing a young man, his body was hanged on a tree, both legs were tied
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

देवबंद के जड़ौदा जट्ट गांव में श्रमिक राजेश (42) पुत्र नौरंग सिंह की हत्या कर दी गई। उसका शव पेड़ से लटका मिला और दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

 

राजेश गांव में किसान प्रदीप राणा के यहां पर पिछले करीब पांच साल से नौकरी करता था। बुधवार रात करीब 2 बजे वह मालिक प्रदीप के खेत में पानी देने गया था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव शीशम के पेड़ पर लटका मिला। प्रदीप राणा ने बताया कि रात करीब ढाई बजे उन्होंने राजेश को उसके घर लाकर छोड़ दिया था। इसके बाद वह दोबारा खेत पर किस समय गया, उन्हें जानकारी नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह छह बजे जब वह दोबारा खेत पर फेरा लगाने गए तो राजेश का शव पेड़ पर फंदा से लटका देखकर पुलिस को जानकारी दी। शव से कुछ दूरी पर चकरोड में फावड़ा, साइकिल और गले में डालने वाला साफा पड़े मिले। दोनों पैर रस्सी से बंधे थे। मृतक का शव जिस रस्सी के फंदे पर झूलता मिला, वह नई रस्सी थी। इससे आशंका जताई जा रही है किसी ने हत्या करने के बाद शव पेड़ पर लटका दिया। 
जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीणों इकट्ठा हो गए। राजेश की पत्नी सुनीता ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन

घर में अकेला कमाने वाला था राजेश
राजेश के तीन बच्चे हैं, इनमें बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है। राजेश घर में अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट भी गहरा गया है।
 

ये बोले सीओ
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। 
- रविकांत पाराशर, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed