{"_id":"6509f67e0bf04ce4340bcbb3","slug":"saharanpur-a-youth-beat-up-and-sexually-assaulted-an-old-woman-in-mango-garden-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में वारदात: आम के बाग में वृद्ध महिला से मारपीट, डरा धमका कर दुष्कर्म का भी आरोप, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में वारदात: आम के बाग में वृद्ध महिला से मारपीट, डरा धमका कर दुष्कर्म का भी आरोप, आरोपी फरार
Wed, 20 Sep 2023 12:59 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:59 AM IST
सार
Saharanpur News : सहारनपुर में एक वारदात को अंजाम दिया गया। बताया गया कि आम के बाग में एक युवक ने वृद्ध महिला के साथ मारपीट की। आरोप है कि युवक ने डरा धमका कर दुष्कर्म का भी किया।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद के बेहट में आम के बाग में माली का काम करने वाली एक महिला के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक ने डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बेहट कस्बे के एक सर्राफ का कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे किनारे आम का बाग है, जिसमें (85) वर्षीय वृद्ध महिला माली का काम करती है। आरोप है कि शाम के समय महिला बाग में अकेली थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि युवक ने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: थाने में बैठी पंचायत: पहले लूटी आबरू, फिर गले में जयमाला डाल लिए सात फेरे, आरोपी बोला- कोर्ट मैरिज भी करूंगा
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वृद्ध महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: युवती के अश्लील फोटो वायरल: पंचायत के फरमान ने हैरत में डाला, थाने पहुंचा मामला, पुलिस ने लिया ये एक्शन