फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: A young man entered the camp wearing briefs, chewed a woman's finger, beat her to death.

Saharanpur : कच्छा पहने डेरे में घुसा युवक, महिला की उंगली को चबाया, वन गुर्जरों ने पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 18 Oct 2024 12:13 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 18 Oct 2024 12:13 AM IST
सार

वन गुर्जरों ने एक तो युवक को पीटकर भगा दिया। लेकिन वह फिर से डेरे में घुस आया। इससे गुस्साए वन गुर्जरों ने युवक को बुरी तरह पीटा और फेंककर भाग गए। हालांकि मृत युवक की शनाख्त नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
Saharanpur: A young man entered the camp wearing briefs, chewed a woman's finger, beat her to death.
हत्यारोपी फिरोज और मुस्तफा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेहट में टोली गांव के पास अर्धनग्न हालत में मिले युवक की वन गुर्जरों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी, लेकिन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने बताया कि युवक अर्धनग्न हालत में उनके डेरे में बार-बार घुस रहा था, जिसके बाद उसकी पिटाई की गई थी।
विज्ञापन

 

टोली गांव के पास बुधवार को एक युवक का अर्धनग्न शव सड़क पर पड़ा मिला था, जिसके सिर और पैर पर चोट के निशान थे। युवक की हत्या कर शव वहां फेंका गया था। पुलिस के अनुसार, थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव कोठड़ी बहलोलपुर निवासी फिरोज पुत्र जहूर व थाना मिर्जापुर क्षेत्र की शाकंभरी देवी के जंगल में रहने वाले मुस्तफा पुत्र मोहम्मद आलम पिछले काफी समय से कलसिया में डेरे बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं, जो वन गुर्जर हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने बताया कि मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे उनके डेरे में युवक घुस गया, जो केवल निक्कर पहने हुए था। उसने एक महिला की उंगली मुंह में लेकर काट ली। इससे गुस्साए दोनों आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे डेरे से कुछ ही दूर सड़क पर छोड़कर आ गए। कुछ देर बाद युवक फिर से उनके डेरे में घुस गया। उन्होंने दोबारा उसकी पिटाई कर दी। सिर में गहरी चोट लगने के कारण अधिक खून बह गया। इससे आरोपी डर गए और टोली गांव के संपर्क मार्ग पर ले जाकर अधमरी हालत में फेंक दिया। इसमें युवक की मौत हो गई।
 
विज्ञापन

आरोपियों ने खुद ही बता दिया, हमने ही पीटा था 
जिस जगह युवक का शव मिला था, उससे करीब 40-50 मीटर की दूरी पर हाईवे के इस तरफ वन गुर्जरों के डेरे हैं। पुलिस मृतक युवक के बारे में जानकारी करने डेरों पर गई थी। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने खुद ही स्वीकार कर लिया कि उन्होंने पीट-पीटकर हत्या की है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।


Saharanpur: हूटर बजाते हुए दौड़ी एक स्कॉर्पियो और तीन थार, खतरनाक रूप से तेज थी रफ्तार, वीडियो वायरल    


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed