अधूरी रह गई प्रेम कहानी: युवक ने खुद को गोली मारकर उड़ाया, शव देख उड़े परिजनों के होश, सुसाइड नोट में लिखी वजह
Saharanpur News : प्रेम विवाह के 25 दिन बाद ही युवक ने खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतार लिया। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मौत की वजह बताई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के गंगोह में नगर के मोहल्ला टांकान में अपनी बुआ के घर आए एक युवक ने पत्नी के वियोग में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से पुलिस को एक तमंचा और सुसाइड नोट बरामद हुआ है। बरामद नोट में पत्नी और ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए न्याय की मांग की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
शामली जिले के थाना बाबरी अंतर्गत गांव फतेहपुर निवासी अंकित (22) पुत्र रविंद्र बृहस्पतिवार शाम यहां मोहल्ला टांकान में अपने फूफा राजबीर के घर आया हुआ था। शनिवार सुबह उसकी बुआ एवं अन्य लोग काम पर गए थे। कुछ देर बाद परिजन घर आए तो वहां लहूलुहान हालत में अंकित का शव पड़ा था। उसके सर में गोली लगी लगी थी और पास में ही एक तमंचा पड़ा था।
वहीं, अंकित को इस हालत में देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने सूचना पुलिस एवं अंकित के घरवालों को दी। घटना की सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
यह भी पढ़ें: High profile case: बदनाम करने की धमकी देकर यौन शोषण करते थे अधिवक्ता, दो BJP नेता भी आरोपी
इसके बाद कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी लेकर जांच की। उन्होंने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक शामली के बनत स्थित एक गत्ता फैक्टरी में काम करता था।
यह भी पढ़ें: उद्यमी का मर्डर: फैक्टरी में खून से लथपथ मिली लाश, पिता को देख सहम गया बेटा, खुलासे के लिए लगाईं तीन टीमें
बताया गया कि गत 23 मई को ही उसने शामली के ही एक गांव निवासी युवती से आर्य समाज में प्रेम विवाह किया था। बरामद सुसाइड नोट के अनुसार, विवाह करने के बाद अब ससुराल वाले उसकी पत्नी को नहीं भेज रहे थे, जिससे वह बेहद आहत था। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी, उसके परिजनों और रिश्तेदारों को ठहराया है।