{"_id":"682ca8e22fa71fe6fa0620ee","slug":"saharanpur-a-girl-from-pratapgarh-was-gang-raped-in-deoband-she-had-come-for-exorcism-two-arrested-2025-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: प्रतापगढ़ की किशोरी से देवबंद में सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार, झाड़फूंक के चक्कर में फंस गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: प्रतापगढ़ की किशोरी से देवबंद में सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार, झाड़फूंक के चक्कर में फंस गई
Tue, 20 May 2025 09:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 20 May 2025 09:39 PM IST
सार
किशोरी देवबंद में झाड़फूंक कराने आई थी। यहां एक युवक ने उसकी मदद की और बहाने से अपने दोस्त के पास ले गया। वहां दोनों ने उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रतापगढ़ से देवबंद झाड़-फूंक कराने आ रही किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ निवासी 16 वर्षीय किशोरी सोमवार को ट्रेन से देवबंद झाड़-फूंक कराने के लिए आ रही थी। वह ट्रेन से गाजियाबाद पहुंची, जहां से उसे दूसरी ट्रेन पकड़कर देवबंद आना था। इस दौरान उसे एक युवक मिला, जो उसे बहला फुसलाकर अपने साथ देवबंद ले आया। पुलिस के मुताबिक उसने यहां झाड़-फूंक कराया और बाद में किशोरी को अपने साथ एक दोस्त के यहां ले गया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से बचकर पुलिस के पास पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और उसी की तहरीर पर मामला पंजीकृत किया। जांच में जुटी पुलिस ने मंगलवार को रणखंडी रेलवे फाटक के समीप से जनपद शामली के थाना काजीवाला ग्राम नया बाजार निवासी बिट्टू और जनपद सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र के ग्राम बलाचोर निवासी शिवा सैनी को गिरफ्तार किया है।