फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: A black snake came near the family sleeping in the courtyard, the pet dog killed the snake

Saharanpur: डॉगी ने जान देकर बचाया मालिक का सोता हुआ परिवार, काले नाग को मुंह में दबाया और कर दिए तीन टुकड़े

Tue, 01 Jul 2025 07:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 01 Jul 2025 07:57 PM IST
सार

The Loyal Dog: गांव मोहड़ा में सोनू वर्मा की पत्नी और बेटा चारपाई पर सो रहे थे, तभी वहां काला नाग आ गया। फीमेल डॉगी भौंकने लगी, तो परिवार ने समझा कोई बिल्ली होगी। सुबह छत पर नाग के टुकड़े पड़े थे, वहीं पास में डॉगी मृत पड़ी थी।

विज्ञापन
Saharanpur: A black snake came near the family sleeping in the courtyard, the pet dog killed the snake
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगोह के गांव मोहड़ा में वफादारी और साहस की ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। एक पालतू फीमेल डॉगी ने घर में घुसे जहरीले नाग से संघर्ष कर न केवल अपने मालिक के परिवार को बचाया, बल्कि खुद अपनी जान भी गंवा दी।
विज्ञापन

 

घटना सोनू वर्मा के घर की है, जहां रात उनकी पत्नी और पुत्र आंगन में मच्छरदानी लगाकर चारपाई पर सो रहे थे। घर की सुरक्षा के लिए उन्होंने एक फीमेल डॉगी पाल रखी थी। रात में अचानक एक बड़ा काला नाग आंगन में आ गया। खतरे को भांपते हुए डॉगी जोर-जोर से भौंकने लगी। परिवार ने समझा कि कोई बिल्ली होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी अंधेरे में डॉगी और नाग के बीच संघर्ष शुरू हो गया। नाग ने डॉगी को डस लिया, लेकिन उसने हार नहीं मानी और सांप को अपने जबड़े में दबाकर छत पर ले गई और वहां उसके तीन टुकड़े कर दिए। कुछ देर बाद डॉगी ने भी वहीं दम तोड़ दिया। सुबह जब परिवार ने डॉगी को न देख उसकी तलाश की तो छत पर पहुंचकर उनका दिल दहल गया। 
 
विज्ञापन

वहां सांप के टुकड़े बिखरे पड़े थे और पास में डॉगी मृत पड़ी थी। गांव में इस वफादार डॉगी की बहादुरी की खूब चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि डॉगी ने जो किया, वह इंसान के लिए भी मिसाल है।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: ट्रक ने बाइक को टक्कर मारकर दंपती को कुचला, मां-बाप के शव देखकर बिलख पड़े तीन बच्चे    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed