फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: 27 Police Personnel Suspended Including Sub-Inspector for Missing Kanwar Duty in Saharanpur

Action: सहारनपुर में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, कांवड़ ड्यूटी से गायब मिले दरोगा समेत 27 पुलिसकर्मी निलंबित

Sat, 12 Jul 2025 12:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 12 Jul 2025 12:34 PM IST
सार

सहारनपुर में कांवड़ यात्रा ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए एक दरोगा समेत 27 पुलिसकर्मियों को एसएसपी आशीष तिवारी ने निलंबित कर दिया। यह सभी पुलिसकर्मी बिना अनुमति चार महीने से ड्यूटी से गायब थे।

विज्ञापन
Saharanpur: 27 Police Personnel Suspended Including Sub-Inspector for Missing Kanwar Duty in Saharanpur
निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन माह में शुरू हुई कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर सहारनपुर के एसएसपी आशीष तिवारी ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को एक दरोगा, 10 हेड कांस्टेबल, 13 कांस्टेबल और 3 अनुचर को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह सभी पुलिसकर्मी बीते चार महीने से बिना अनुमति ड्यूटी से गायब थे। कांवड़ यात्रा जैसे बड़े आयोजन में यह लापरवाही बेहद गंभीर मानी गई। एसएसपी लगातार कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर रहे हैं और उन्होंने सख्त संदेश दिया कि किसी भी स्तर पर ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉला ने तीन युवकों को कुचला, मौके पर मौत... राहगीर को बचाते वक्त हुआ हादसा 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार कांवड़ यात्रा में 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। हरिद्वार से लाखों की संख्या में कांवड़िए आ रहे हैं और सुरक्षा के लिहाज से हर स्तर पर चौकसी जरूरी है।
 
एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। हर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी को पूरी जवाबदेही के साथ ड्यूटी निभानी होगी। 

यह हुए निलंबित
दरोगा- रविन्द्र मलिक
हेड कांस्टेबल-  प्रीति, अंशु, साईस्ता, सतेंद्र सिंह, संजीव कुमार, अमित कुमार, प्रवेश कुमार, अजेश कुमार, राकेश कुमार, जोनी कुमार
कांस्टेबल-  दीपक माथुर, रवि चौहान, रवेन्द्र कुमार, गौरव कुमार, पवन कुमार, देवेन्द्र शर्मा, सूरज आर्य, अमित कुमार, कपिल देव, मुकेश, राहुल, आकाश सिंह, कोशिन्द्र
अनुचर- सुधीर कुमार, अभिषेक शर्मा, सुनील कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed