फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three youths crushed to death by tractor-trolley in Meerut's Rohta, tragic road accident

Meerut: ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉला ने तीन युवकों को कुचला, मौके पर मौत... राहगीर को बचाते वक्त हुआ हादसा

Sat, 12 Jul 2025 10:57 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 12 Jul 2025 10:57 AM IST
सार

मेरठ के रोहटा ब्लॉक के सामने शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक राहगीर को बचाने की कोशिश में बाइक सवार तीन युवक ट्रैक्टर-ट्रॉले से टकरा गए और कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Three youths crushed to death by tractor-trolley in Meerut's Rohta, tragic road accident
मेरठ के रोहटा में हुआ हादसा - फोटो : amarujala

विस्तार

शनिवार सुबह मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रोहटा ब्लॉक के गेट के सामने हुआ, जब बाइक सवार तीन युवक एक राहगीर को बचाने की कोशिश में ईंटों से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉला से टकरा गए।

विज्ञापन


मेरठ से जा रहे थे बड़ौत, राहगीर को बचाने में हुआ हादसा
सुबह करीब साढ़े सात बजे तीनों युवक बाइक पर सवार होकर मेरठ से बड़ौत की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे रोहटा ब्लॉक के पास पहुंचे, एक राहगीर अचानक सड़क पार करने लगा।

विज्ञापन


युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसी समय सामने से तेज रफ्तार में ईंटों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉला आ गया। आमने-सामने की जोरदार टक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉला ने तीनों युवकों को कुचल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Three youths crushed to death by tractor-trolley in Meerut's Rohta, tragic road accident
रोहटा में हादसा - फोटो : अमर उजाला

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर ट्रॉला सड़क पर ही पलट गया। राहगीर भी बाल-बाल बचा लेकिन बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर हड़कंप मच गया।

 

सूचना मिलते ही रोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई-

1. शहजाद,  लगभग 22 वर्ष, पुत्र अलाउद्दीन

2. अरशद, लगभग 19 वर्ष, पुत्र रहीश

3. रोजू, लगभग 18 वर्ष, पुत्र अब्दुल

तीनों कैथवाड़ी गांव, थाना रोहटा, मेरठ के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed