फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: 10th class student committed suicide while making a video, troubled by molestation

Saharanpur: दसवीं की छात्रा ने वीडियो बनाते हुए किया सुसाइड, छेड़छाड़ से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम

Mon, 26 May 2025 11:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 26 May 2025 11:15 PM IST
सार

वायरल वीडियो में छात्रा कीटनाशक पीती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही आरोपी किशोर को भी गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Saharanpur: 10th class student committed suicide while making a video, troubled by molestation
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा दसवीं की छात्रा के आत्महत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

छेड़छाड़ और मारपीट से दुखी कक्षा 10 की छात्रा ने कीटनाशक पीकर जान दे दी थी। जान देने से पहले छात्रा ने मां को पूरी घटना बताई थी। पीड़ित मां का कहना है कि शनिवार को बेटी ट्यूशन गई थी। लौटते समय रास्ते में एक लड़के ने उसे रोक लिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप था कि उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर बीच सड़क उसके साथ मारपीट की गई। इससे दुखी होकर बेटी ने जान दे दी। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार देर रात किशोरी के कीटनाशक खाने का लाइव वीडियो सामने आया है। इसमें वह कीटनाशक पाउच खोल रही है। इसके बाद उसे पीती नजर आ रही है। एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed