फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ruckus on asking for reward and getting medicines out

इनाम मांगने और दवाइयां बाहर से मंगाने पर हंगामा

Wed, 08 Mar 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 08 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ruckus on asking for reward and getting medicines out
महिलास्वास्थ्यकर्मी से उलझता तीमारदार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जच्चा बच्चा विभाग में हो रही लूट खसौट को लेकर मंगलवार को अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। डिलीवरी के लिए आए दो परिवारों ने सीएचसी स्टाफ पर अवैध रूप से उगाही करने का आरोप लगाया है।    
विज्ञापन

  
बंदरजुड्डा गांव निवासी सोम ने मंगलवार को पत्नी संगीता को सीएचसी में भर्ती कराया था। जिसे एक बेटा हुआ। आरोप है कि बेटा होते ही देखभाल को लगी नर्स, चिकित्सक और साफ सफाई करने वाले तक ईनाम मांगने वालों की लाइन लग गई।
विज्ञापन


इससे परेशान सोम ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि डिलीवरी के समय लापरवाही बरतने के कारण उसके बच्चे के पेट में गंदा पानी चला गया। हालत बिगड़ने पर उसे प्राईवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गुनारसा गांव निवासी बलवंती की पुत्रवधू ने भी मंगलवार को बेटे को जन्म दिया। बलवंती ने भी स्टॉफ पर इनाम के रूप में पैसे मांगने और दवाइयां बाहर से मंगाने का आरोप लगाया।


इनाम और बाहर से मंगाई जाने वाली दवाइयों पर जितना पैसा खर्च कराया जाता है तो उतने में नर्सिंग होम में डिलीवरी कराई जा सकती है। उधर, सुपरिटेंडेंट डा. वीके मिश्रा ने कहा कि जब अस्पताल में ही सभी दवाईयां उपलब्ध है तो वह बाहर से दवाईयां क्यों मंगाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed