फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Route diversion to come into effect from midnight tonight; heavy vehicles restricted.

Saharanpur News: आज रात 12 बजे से लागू होगा रूट डायवर्जन, भारी वाहनों पर पाबंदी

Wed, 29 Jul 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 29 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Route diversion to come into effect from midnight tonight; heavy vehicles restricted.
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बुधवार यानी आज रात 12 बजे से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। इस दौरान भारी, मध्यम और हल्के वाहनों के संचालन के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। आवश्यक सेवाओं और आपूर्ति वाहनों को छूट मिलेगी।
विज्ञापन

एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि भारी व मध्यम वाहन रात 12 बजे से सुबह तीन बजे तक शहर में बाईपास के रास्ते चुनहेटी कट, हसनपुर चौक, दीवानी तिराहा, विश्वकर्मा चौक और आंबेडकर चौक होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाले वाहनों को लिंक रोड, भारत माता चौक और माहीपुरा चौक से होकर भेजा जाएगा। हल्के वाहनों के लिए मुख्य कांवड़ मार्ग पर एक ओर कांवड़ियों और दूसरी ओर वाहनों के आवागमन की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

वहीं आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन, जैसे एंबुलेंस, दूध, गैस सिलिंडर, पेट्रोलियम टैंकर, ऑक्सीजन सिलिंडर, नगर निगम, बिजली और टेलीफोन विभाग के वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। मंडी समिति जाने वाले फल, सब्जी और खाद्य सामग्री के वाहन बाईपास, सरसावा बाईपास, बैंगनी फाटक और चिलकाना मार्ग से होकर मंडी तक पहुंच सकेंगे। इसके अलावा कांवड़ मार्ग को पार करने की अनुमति केवल आंबेडकर चौक, घंटाघर चौक और दर्पण तिराहा से ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
-- कांवड़ियों और वाहनों का रूट प्लान

- उत्तराखंड से आने वाले कांवड़ियों का प्रवेश चौकी काली नदी, बड़कला चेकपोस्ट और चौकी मंगलौर रोड से होगा, जबकि हरियाणा से श्रद्धालु चौकी शहाजहांपुर और हथनीकुंड बैराज मार्ग के जरिए जिले में प्रवेश करेंगे।
- पहले चरण के रूट डायवर्जन में शहरी क्षेत्र और कांवड़ मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। देहरादून जाने वाले भारी वाहनों को लाखनौर, छुटमलपुर, मोहंड, आशारौड़ी मार्ग से भेजा जाएगा, जबकि हरिद्वार जाने वाले वाहनों के लिए छुटमलपुर, भगवानपुर, रुड़की मार्ग निर्धारित किया गया है।


- इसके बाद चार अगस्त की रात 12 बजे से हल्के और मध्यम वाहनों का भी डायवर्जन प्रभावी होगा। देहरादून जाने वाले वाहन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे या मुजफ्फरनगर, देवबंद, नागल, कोलकी कट मार्ग का उपयोग करेंगे। वहीं हरिद्वार जाने वाले वाहनों के लिए छुटमलपुर, भगवानपुर, रुड़की मार्ग निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed