{"_id":"5aa6c6264f1c1bbf088b4d72","slug":"roof-fall-down-while-dancing-10-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस करते समय छत गिरी, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस करते समय छत गिरी, 10 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गागलहेड़ी
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
छत गिरने से घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पुंडेन में डीजे पर डांस देख रही महिलाएं छत गिरने से नीचे आ गिरी। इस हादसे में करीब 12 महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव पुंडेन निवासी प्रदीप के बेटे बालिस्टर की शादी समारोह में सोमवार सुबह डीजे पर डांस चल रहा था। उसे देखने के लिए छत पर महिलाएं, युवतियां और बच्चें इकट्ठा हो गए। कुछ देर तक तो सभी नाच गाने का आनंद लेते रहे। लेकिन अचानक छत नीचे आ गिरी।
छत गिरने से मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को मलबे से बाहर निकाला। इस हादसे में 25 वर्षीय पूजा, 6 वर्षीय अवनी, 18 वर्षीय रिया, 25 वर्षीय सरिता, 13 वर्षीय शिवानी, 15 वर्षीय सीमा, अंजना, संगीता व स्वाति के साथ ही तीस वर्षीय बिजेंद्र घायल हो गया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल भरती कराया गया। जहां अंजना, संगीता और स्वाति की हालत गंभीर बनी है।