फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways will run additional buses on Holi

होली पर रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें

Thu, 10 Mar 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Roadways will run additional buses on Holi
यात्रियों को लंबी दूरी की बसें भी मिलेगी
विज्ञापन

सभी एआरएम को रुट प्लान बनाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें चुनाव ड्यूटी से लगातार लौट रही हैं। बृहस्पतिवार तक सभी बसें संबंधित डिपो पर लौट आएंगी। विधानसभा चुनाव होने पर अब परिवहन निगम का पूरा ध्यान होली पर्व को लेकर है। यात्रियों की सुविधा के लिए होली पर सभी मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक ने रीजन के सभी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र भेज कर होली पर्व को लेकर बसों के संचालन की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
होली, दीवाली, भैया दूज आदि त्योहार का परिवहन निगम को इंतजार रहता है, क्योंकि ये ही त्योहार डिपो और निगम की आय के स्त्रोत है। इन त्योहारों पर निगम की अच्छी आय होती है। अभी बीते डेढ़ माह से निगम की बसें चुनाव ड्यूटी में लगी होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब अधिकांश बसें लौट आई हैं। जो बसें रह गई हैं, वो भी बृहस्पतिवार शाम तक आ जाएंगी। अब निगम का पूरा फोकस होली पर्व को लेकर है। होली पर्व पर सभी डिपो से सभी मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। लखनऊ, आगरा, दिल्ली, ऋषिकेश, फरीदाबाद, देहरादून आदि लंबी दूरी के मार्गों पर एसी बसों के अलावा सामान्य बसें भी ज्यादा चलाई जाएंगी। साथ ही शामली, मुजफ़्फरनगर, रुड़की-हरिद्वार, गंगोह, नकुड़ आदि लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

-----------------
- रीजन के सभी डिपो सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, छुटमलपुर, खतौली के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र भेज कर होली पर्व पर अतिरिक्त बसें चलाने और संचालन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। होली पर्व पर चालक, परिचालक और वर्कशॉप कर्मचारियों की लिए भी प्रोत्साहन योजना चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार
क्षेत्रीय प्रबंधक
सहारनपुर रीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed