फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways stranded passengers got support for roadways

रास्तों में फंसे यात्रियों को मिला रोडवेज का सहारा

Sat, 28 Mar 2020 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Roadways stranded passengers got support for roadways
रास्तों में फंसे यात्रियों को मिला रोडवेज का सहारा
विज्ञापन

सहारनपुर। लॉकडाउन के दौरान काफी समय से ट्रेनें और बसें नहीं मिलने से परेशान और रास्तों में फंसे यात्रियों को रोडवेज बसों का सहारा मिला। सहारनपुर डिपो से 35 बसों का संचालन रास्तों में फंसे यात्रियों के लिए किया। शनिवार को दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहित अन्य जिलों के यात्री यहां से बसों से रवाना हुए। सुबह से दोपहर तक यात्री इन बसों से निकाले।
दिल्ली के लाल कुआं के वसंत, लाल कुर्ती मेरठ के संतोष, मुजफ्फरनगर के शिव चौक निवासी विष्णु, मोदीनगर के अशोक कुमार, रोहटा (मेरठ) के संदीप सहित अन्य यात्रियों ने बताया कि वे यमुनानगर, जगाधरी और सहारनपुर की फैक्ट्रियों में काम करते हैं। मगर पिछले काफी समय से न तो ट्रेन मिल रही हैं और न ही बसें। वे यहां की सड़कों पर ही इधर-उधर भटकते रहे। उनके कुछ साथी पैदल भी निकले हैं। अब इन बसों से बड़ी राहत मिली। इन यात्रियों को सैनिटाइज कर बसों से निकाला।
विज्ञापन

कुछ यात्रियों नेकहा यदि यह व्यवस्था एक सप्ताह पहले हो जाती तो इतनी परेशानी न उठानी पड़ती। इनके अलावा रायबरेली, कानपुर सहित कुछ अन्य जिलों के यात्री भी रहे, लेकिन इन्हें यहां से पहले दिल्ली तक ले जाया गया। रोडवेज एआरएम जगदीश सिंह ने बताया सहारनपुर डिपो की 35 बसों को रास्तों में फंसे यात्रियों के लिए संचालित किया है। ये बसें पहले दिल्ली जाती हैं। इस दौरान रास्तों के यात्रियों को लेकर उनके गंतव्यों तक पहुंचाती हैं। जब तक सभी यात्री कवर नहीं होंगे। तब तक यह सेवा जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदमपुर से होकर निकले कई यात्री
यमुनानगर से सहारनपुर पहुंचे यात्री ब्रिजेश, संजीव, अशोक और शुभम ने बताया कि मेन हाईवे पर बार्डर से नहीं आ सकते थे। एक छोटे वाहन के सहारे आदमपुर होते हुए यहां आए, लेकिन पांच दिन से यहां सड़कों पर भटकते रहे। अब पहले स्टेशन आए और फिर बस अड्डे पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed