फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways bus will start for Ayodhya from tomorrow

Saharanpur News: कल से अयोध्या के लिए शुरू होगी रोडवेज बस

Wed, 17 Jan 2024 03:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 17 Jan 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus will start for Ayodhya from tomorrow
सहारनपुर। 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है और अयोध्या में भीड़ भी उमड़ रही है। सहारनपुर से अयोध्या जाने में कोई परेशानी न हो, इसलिए परिवहन निगम भी रोडवेज बस चलाएगा, जिसका संचालन 18 जनवरी से शुरू हो जाएगा। इस बस का किराया और रूट बना लिया है।
विज्ञापन

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हर कोई साक्षी बनना चाहता है। लोग इस समारोह में शामिल होने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। इसको लेकर परिवहन निगम ने भी कमर कस ली है। एक ओर जहां रोडवेज बसों में रामधुन सुनाई दे रही है तो वहीं दूसरी ओर निगम एक बस को सहारनपुर से अयोध्या के लिए शुरू करेगा। यह बस 18 जनवरी को रेलवे रोड स्थित अड्डे से सुबह नौ से 10 बजे के बीच शुरू होगी। परिवहन निगम बस को हरी झंडी दिखाने के लिए जनप्रतिनिधि को बुलाएगा। सहारनपुर से मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, लखनऊ होते हुए बस अयोध्या पहुंचेगी। जिसका सहारनपुर से अयोध्या का किराया 1076 रुपये है। उधर, सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि अयोध्या के लिए बस को 18 जनवरी से शुरू करेंगे। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed