फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RLD staged a sit-in protest over public problems

जनसमस्याओं को लेकर रालोद ने किया धरना प्रदर्शन

Wed, 22 Sep 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
RLD staged a sit-in protest over public problems
हकीकत नगर धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन करते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित धरना प्रदर्शन में लोक संकल्प समिति के सदस्य चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि आज कमरतोड़ महंगाई ने आमजन के सामने रोटी का संकट पैदा कर दिया है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के अलावा खाद्य पदार्थों में बेहताशा वृद्धि ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। उन्होंने कहा मंहगी बिजली की दरों से आम जनता परेशान है। आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता इसका सबक सिखाएगी। जिलाध्यक्ष राव केसर ने कहा कि चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया हैं। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर किसान करीब दस महीने से सड़कों पर बैठे हुए हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मौजूदा पेराई सत्र के लिए 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। प्रदेश महासचिव चौधरी धीरसिंह, महिला ब्रिगेड की प्रभारी आरती शर्मा आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान रिंकू सोनकर, अरविंद मलिक, सपन कुमार, सलमान प्रधान, नरेंद्र सिरोही, आसिफ पार्षद, नेकीराम, शेख हाफिज, कमल सोनकर, अकीदत, मेहरुद्दीन, आरिफ, भूरा, राहुल, शाईस्ता बेगम, अंजलि, हिना, गुलशन, नूरबानों, रेहाना, महबूबा, ज्योति, खुशबू, रोशनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed