{"_id":"60eb34958ebc3ec1f80a912e","slug":"rising-population-siren-a-threat-to-all-of-us-cmo-saharanpur-news-mrt5469235175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती जनसंख्या हम सभी के लिए खतरे का सायरन: सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती जनसंख्या हम सभी के लिए खतरे का सायरन: सीएमओ
विज्ञापन
विश्व जनसंख्या दिवस पर लेबर कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएमओ
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या हम सबके लिए खतरे का सायरन है। इसके विस्फोट से हम तभी बच सकते हैं, जब हम जनसंख्या को नियंत्रित करेंगे।
विश्व जनसंख्या दिवस पर लेबर कॉलोनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए परिवार नियोजन संबंधी साधनों का प्रयोग करने की अपील की। यह भी कहा कि भारतीयों को जनसंख्या को नियंत्रित करने में अपना सहयोग देना होगा। तभी हम अपने राष्ट्र को इस चुनौती से सामना करने के लिए तैयार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय को बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक होना होगा। मंडलीय शहरी स्वास्थ्य समन्वयक गुरदीप बिरला, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा, जिला परिवार नियोजन कार्यक्रम विशेषज्ञ प्रमोद चेतल, क्षेत्रीय कार्यक्रम समन्वयक सैयद अरशद अली, शोभित सक्सेना, पूनम शर्मा, काउंसलर गुलिस्ता खान, मसिउल हक, बुशरा जुबैरी, अलसबा अंसारी, वंदना, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेबर कॉलोनी की स्टाफ नर्स विमल, फार्मासिस्ट अलंकिता आदि मौजूद रही।