फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Revised budget of Rs 775.73 crore passed

Saharanpur News: 775.73 करोड़ का पुनरीक्षित बजट पास

Sat, 11 Jan 2025 04:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 11 Jan 2025 04:40 PM IST
विज्ञापन
Revised budget of Rs 775.73 crore passed
नगर निगम बोर्ड की बैठक में भाग लेते पार्षद,स्रोत पार्षद - फोटो : स्रोत परिजन।
सहारनपुर। नगर निगम बोर्ड की बैठक में 775.73 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट पास किया गया। कई पार्षदों ने बजट के कुछ बिंदुओं पर आपत्ति जताई। उन्होंने निगम की आय बढ़ाने और खर्च कम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित बोर्ड बैठक में लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी ने 758 करोड़ 16 लाख 30 हजार रुपये का पुनरीक्षित बजट पेश किया। आय की कटौतियों को अस्वीकार करते हुए कर राजस्व की प्राप्तियों को मूल बजट के अनुसार रखा। इस प्रकार पूर्व में प्रस्तावित 758.16 करोड़ रुपये की जगह 775 करोड़ 73 लाख 30 हजार का बजट पास किया गया।
विज्ञापन

पार्षदों ने भविष्य के बजट में प्रस्तावना प्रस्तुत करने, जिसमें कुल कितना धन आवंटित किया गया, कितना धन व्यय किया गया और कितना दायित्व अवशेष है, इसकी स्पष्ट जानकारी अंकित करने का सुझाव दिया। बजट को लेकर पार्षदों द्वारा किए गए सवालों पर महापौर डॉ. अजय कुमार, नगरायुक्त संजय चौहान और लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी ने जवाब दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलकल संबंधी सवालों पर महाप्रबंधक जलकल पुरुषोत्तम कुमार व अधिशासी अभियंता वीबी सिंह ने तथा गोशाला संबंधी सवालों पर डॉ. संदीप मिश्रा ने जवाब दिए। बैठक में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मृत्युंजय, महाप्रबंधक निर्माण बीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed