फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Revenue team got illegal occupations removed from government land in many villages

राजस्व टीम ने कई गांवों में सरकारी भूमि से हटवाए अवैध कब्जे

Sat, 14 Aug 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Revenue team got illegal occupations removed from government land in many villages
सरकारी भूमि से अवैध हटवाती टीम - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। शासन के निर्देश पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में एसडीएम सदर तहसील द्वारा सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाया।
विज्ञापन

एसडीएम तहसील सदर अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर राजस्व टीम ने सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाया। इसके तहत पंचायत घर की भूमि के साथ चकरोड व ग्राम सभा भूमि से अवैध कब्जे हटवाए गए। एसडीएम ने बताया कि ग्राम बहलोलपुर में पंचायतघर के लिए खसरा संख्या 70 में लगभग 920 वर्गमीटर भूमि चिन्हित की गई थी लेकिन चिन्हित की गई सरकारी भूमि पर ग्राम बहलोलपुर के कुछ लोगों ने फसल उगाकर काफी समय से कब्जा कर रखा था। शनिवार को राजस्व तथा थाना सरसावा की संयुक्त टीम द्वारा ट्रैक्टर चलवाकर सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवा दिया और भूमि ग्राम पंचायत अधिकारी को सुपुर्द कर दी गई। ऐसी ही कार्यवाही ग्राम झरौली भिक्कनपुर व सीकरी में भी करते हुए चकरोड और ग्राम सभा की लगभग 10 बीघा भूमि से अवैध कब्जे हटवाए गए। कब्जा हटाओ अभियान के दौरान राजस्व निरीक्षक वीरेन्द्र सैनी, लेखपाल राममूरत यादव, अंकुर चौधरी, गुरुदेव व शबनम तथा थाना सरसावा का पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed