फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Revenue and police team freed the grazing land

राजस्व और पुलिस टीम ने चरागाह की जमीन कब्जा मुक्त कराई

Wed, 05 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Revenue and police team freed the grazing land
साढौली कदीम के मझाडी में चरागाह की जमीन को कब्जा मुक्त कराती टीम - फोटो : SAHARANPUR
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम ने कब्जा धारकों से चरागाह की छह बीघा जमीन मुक्त कराकर उसकी जुताई कराई।
विज्ञापन

तहसील बेहट के गांव मंझाडी में चरागाह की भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जे थे। गत वर्ष प्रशासन ने उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कराया था, लेकिन कुछ दिन बाद ही कब्जाधारकों ने उक्त खाली पड़ी भूमि पर पुन कब्जा कर फसलें उगा ली। गत सप्ताह राजस्व विभाग की टीम ने चरागाह की भूमि की पैमाइश कर निशानदेही की और कब्जाधारकों से जमीन जल्द खाली करने को कहा था। इसके बावजूद भी कब्जाधारियों ने अपनी फसलों से उक्त भूमि को खाली नही किया। मंगलवार को कानूनगो जयपाल सिंह की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम मय फोर्स के मौके पर पहुंची तथा उक्त भूमि में खडे़ गन्ने व चारे की फसलों की जुताई कर गऊशाला के लिए बाजरेे की बुवाई कराई। हल्का लेखपाल संदीप कुमार ने बताया कि चरागाह की छह बीघा भूमि कब्जा मुक्त करकर ग्राम पंचायत को सौंप दी गई है।

थानाध्यक्ष के व्यवहार की निंदा
रामपुर मनिहारान। भाकियू अंबावत जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी ने पूर्व ब्लाक प्रमुख साहब सिंह के साथ थानाध्यक्ष द्वारा किए गए अमर्यादित आचरण की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। नीरज चौधरी ने कहा कि यह केवल चौ साहब सिंह का नहीं बल्कि पूरे गुर्जर समाज का अपमान है। भाकियू अंबावत इस प्रकरण में चौ साहब सिंह के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed