{"_id":"6331e8a3a4f6d436a557233c","slug":"returned-the-students-home-from-school-the-department-set-up-investigation-saharanpur-news-mrt606896547","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को विद्यालय से घर लौटाया, विभाग ने बिठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को विद्यालय से घर लौटाया, विभाग ने बिठाई जांच
विज्ञापन
सहारनपुर। बलियाखेड़ी ब्लॉक के गांव लंढौरा गुर्जर स्थित परिषदीय विद्यालय से कुछ लोगों द्वारा विद्यार्थियों को घर लौटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद विभाग हरकत में आ गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं।
वीडियो में कुछ लोग नजर आ रहे हैं, जिन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय भवन के सामने मैदान पर बिठाया हुआ है। उक्त लोग किसी शिक्षक को विद्यालय में वापस लाने को लेकर विद्यार्थियों का समर्थन जुटाते सुनाई दे रहे हैं। वह विद्यार्थियों से कह रहे हैं, कि जब तक शिक्षक की विद्यालय में वापसी नहीं होती है, तब तक आपको विद्यालय नहीं आना है। विद्यार्थी उनकी इस बात का समर्थन करते हैं, जिसके बाद उक्त लोग विद्यार्थियों को घर भेजते नजर आ रहे हैं।
विभागीय सूत्रों ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों के बीच विवाद है। जिसके चलते एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था। बहाल करने के बाद उक्त शिक्षक को गांव नोजली के परिषदीय विद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे कि शिक्षकों के बीच विवाद न बढ़े, लेकिन ग्रामीण और विद्यार्थी स्थानांतरित किए गए शिक्षक की विद्यालय में वापसी चाहते हैं, जिसके चलते ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का समर्थन जुटाते हुए शिक्षक की वापसी तक विद्यालय नहीं आने को कहा है। जिससे शिक्षण कार्य ठप हो गया है।
विज्ञापन
-विद्यार्थियों को विद्यालय से घर लौटाने का मामला संज्ञान में आया है, जो बेहद गंभीर बात है। खंड शिक्षा अधिकारी को मंगलवार को विद्यालय पहुंचकर मामले की पड़ताल कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। यदि मामला नहीं सुलझता है तो फिर जिला प्रशासन की मदद ली जाएगी। किसी भी व्यक्ति को विद्यालय का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।
- अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।