फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Resolve to make Mayawati the chief minister again on her birthday

जन्मदिन पर मायावती को फिर मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

Fri, 15 Jan 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Resolve to make Mayawati the chief minister again on her birthday
गांधी पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के जन्म दिन पर कार्यक्रम में भाग लेते मुख्? - फोटो : SAHARANPUR
जन्मदिन पर मायावती को फिर मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन

सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो मायावती का 65वां जन्म दिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। गांधी पार्क मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे थे। मुख्य अतिथि रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने मायावती को 2022 में पांचवीं बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिलाया।
राइन ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के शासन को देख रही है। कानून व्यवस्था चौपट है। उन्होंने भाजपा पर जनता को जातीय एवं धार्मिक आधार पर बांटकर राजनीति करने का आरोप लगाया, साथ ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 2022 के विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ जनता भाजपा को सत्ता सौंपी थी, भाजपा उस पर खरी नहीं उतरी है। भाजपा सरकार में किसान, जवान, युवा, आम नागरिक सब परेशान हैं। पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने कहा कि बहनजी ने हमेशा जाति छोड़ो देश जोड़ो के आधार पर काम किया है। मायावती का चार बार का कार्यकाल सर्वश्रेष्ठ कार्यकाल रहा है। बसपा सरकार में अपराधों पर नियंत्रण रहा है। बसपा की सरकार आम नागरिकों की सरकार कही जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कोआर्डिनेटर कुलदीप बालियान, पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा, कोआर्डिनेटर रवि सहगल, चौधरी अजब सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पति माजिद अली, राजकुमार सैनी, इमरान प्रमुख, शमशेर सिंह ने भी विचार रखे। अंत में जिलाअध्यक्ष योगेश कुमार ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद और कार्यक्रम में जुटे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ममता चौधरी, राव बाबर, प्रताप सिंह, राजेश गुलाटी, एस आलम, हरिराम गौतम, लोधी कुमार, फैजानुर्रहमान, विश्वदयाल छोटन, नवीन खटाना, सोनू सैनी, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed