फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Resolution of four complaints and assurance in many others

Saharanpur News: चार शिकायतों का निस्तारण और कई में मिला आश्वासन

Wed, 18 Oct 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 18 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Resolution of four complaints and assurance in many others
सहारनपुर। नगर निगम में मंगलवार को आयोजित जन सुनवाई में कुल 17 शिकायतें पहुंचीं। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने सुनवाई करते हुए गंदगी और लाइट खराब होने संबंधी चार शिकायतों पर तुरंत कर्मचारी भेजकर समाधान कराया, जबकि अन्य समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

वार्ड आठ निवासी अमन कश्यप ने हसनपुर में नालियों में गंदगी भरी होने, वार्ड 36 के खाताखेड़ी निवासी फुरकान ने जैन कॉलोनी में नालियों में कचरा और सिल्ट भरा होने की शिकायत की। नगरायुक्त ने सफाई निरीक्षकों व कर्मचारियों को भेजकर तुरंत सफाई कराई। वार्ड 60 खाताखेड़ी के मुदस्सिर अली ने मेन रोड पर स्ट्रीट लाइट बंद होने, वार्ड 18 नंदपुरी के महेंद्र सिंह ने नंदपुरी में स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत की। पथ प्रकाश प्रभारी को तुरंत लाइट लगवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इनके अलावा वार्ड 32 की सुदर्शन नगर कॉलोनी निवासी संजय सिंघल ने सुदर्शन नगर में, वार्ड 52 ज्वालानगर के राजन अरोड़ा ने ज्वालानगर में तथा वार्ड 28 खान आलमपुरा के मोहित गुप्ता ने नाले के ऊपर अतिक्रमण हटाने की मांग की। अतिक्रमण प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, एसके तिवारी, मृत्युंजय व जलकल के महाप्रबंधक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed