फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Residents of Ganeshpuram Colony yearn for basic amenities

Saharanpur News: मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे गणेशपुरम कॉलोनी के बाशिंदे

Sat, 07 Feb 2026 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Residents of Ganeshpuram Colony yearn for basic amenities
नितिन शर्मा। पड़ताल वाली खबर की फोटो
- कॉलोनी में न पक्की सड़कें न ही लगे हैं बिजली के खंभे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद। इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थित केएल जनता इंटर कॉलेज से सटी गणेशपुरम कॉलोनी के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। कॉलोनी में न पक्की सड़के हैं और न ही बिजली के खंबे लगे हैं। शुद्ध पेयजल व सफाई व्यवस्था भी कोई व्यवस्था नहीं हैं। नालियां नहीं बनी होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर ही बहता रहता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।

गणेशपुरम कॉलोनी फेस-तीन निवासी नितिन शर्मा ने अमर उजाला के मेरी आवाज सुनो कॉलम के लिए समस्या भेजी थी। शुक्रवार के अंक में इसे प्रकाशित करने के बाद इसकी पड़ताल की गई। लोगों ने बताया कि उनकी कॉलोनी विनिमय क्षेत्र से स्वीकृत है। फिर भी न नाली है न सड़क बनी है। यदि नगरपालिका कॉलोनी में सड़के व नाली नहीं बना सकतीं हैं तो उसे विनिमय क्षेत्र से बनवाया जा सकता है। उनका कहना है कि कॉलोनी में सफाई व्यवस्था भी लचर है। लोगों को स्वयं ही साफ-सफाई करनी पड़ती है। उन्होंने चेतावनी दी यदि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वह आगामी चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


-- फोटो....

कॉलोनी निवासी नितिन शर्मा ने बताया कि कॉलोनी की सड़कें कच्ची हैं। गलियों में बिजली के खंभे भी नहीं लगे हैं, जिससे रात में सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है। कचरा उठान के लिए भी कोई सफाईकर्मी नहीं आता है। शुद्ध पेयजल के लिए टंकियां भी नहीं लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- कॉलोनी वाली ओमवीर सिंह ने बताया कि बरसात के दिनों में कच्ची सड़कों पर जलभराव हो जाता है। बरसात में सबसे अधिक परेशानी स्कूल में जाने वाले बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को उठानी पड़ती है।

-- खेम सिंह का कहना है कि हर बार नगर निकाय चुनाव में कॉलोनी के लोग नगर पालिका में ही वोट डालते हैं। फिर भी उनकी कॉलोनी को लावारिस छोड़ रखा है। नगर पालिका को जरूरी मूलभूत सुविधाएं मयस्सर करानी चाहिए।

-- वर्जन.....

गणेशपुरम कॉलोनी फेस-2 व 3, द्वारिका सिटी, डिफेंस कॉलोनी और महावीर रेजीडेंसी समेत कई ऐसी नई कॉलोनियां बनीं है, जो नगर पालिका के सीमा क्षेत्र से बाहर हैं। इसलिए नगर पालिका इन कॉलोनी में बिजली व सड़क नहीं बनवा सकती है। फिर भी विनिमय क्षेत्र से काम करवाने के लिए डीएम से अनुमति ली जाएगी।

-विपिन गर्ग, चेयरमैन नगर पालिका

नितिन शर्मा। पड़ताल वाली खबर की फोटो

नितिन शर्मा। पड़ताल वाली खबर की फोटो

नितिन शर्मा। पड़ताल वाली खबर की फोटो

नितिन शर्मा। पड़ताल वाली खबर की फोटो

नितिन शर्मा। पड़ताल वाली खबर की फोटो

नितिन शर्मा। पड़ताल वाली खबर की फोटो

नितिन शर्मा। पड़ताल वाली खबर की फोटो

नितिन शर्मा। पड़ताल वाली खबर की फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed