{"_id":"87782fc04bdfe6457bc7fdb64ca9820e","slug":"reservations-carried-by-the-cycle-of-the-old-contenders-senses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण के चक्र ने उड़ाए पुराने दावेदारों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण के चक्र ने उड़ाए पुराने दावेदारों के होश
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में इस बार ब्लॉक प्रमुख पदों पर आरक्षण के चक्र ने पुराने दावेदारों और सियासी दलों के होश उड़ा दिए हैं। पांच साल पहले ब्लॉकों में आरक्षण की जो स्थिति थी, उसकी तस्वीर इस बार पूरी तरह बदल गई है। मुजफ्फराबाद ब्लॉक पहले अनारक्षित श्रेणी में था, अब यह एससी महिला श्रेणी कर दिया गया है। देवबंद ब्लॉक का प्रमुख पहले एससी महिला श्रेणी का था जो इस बार ओबीसी में चला गया है। इसी तरह अन्य ब्लॉकों में भी आरक्षण में काफी उलटफेर हुआ है।
देवबंद ब्लॉक में पहले एससी महिला श्रेणी का प्रमुख था। इस बार यहां ओबीसी के उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। गंगोह में पहले महिला उम्मीदवारों को ही चुनाव लड़ने का अवसर मिला था। इस बार सीट अनारक्षित किए जाने से अन्य दावेदार भी आगे आएंगे। साढ़ौली कदीम में पहले अनारक्षित श्रेणी की सीट के कारण सभी वर्ग के उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी। इस बार यहां केवल एससी उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में उतरेंगे।
इसी तरह नकुड़ में एससी की जगह इस बार ओबीसी महिला, सरसावा में एससी की जगह इस बार यह सीट अनारक्षित कर दी गई। नागल में ओबीसी की जगह अब अनारक्षित, रामपुर मनिहारान में अनारक्षित की जगह इस बार महिला, पुवारंका में ओबीसी महिला की जगह अनारक्षित और बलियाखेड़ी में अनारक्षित की जगह ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को ब्लॉक प्रमुख पद पर किस्मत आजमाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
बड़े ब्लॉकों में दलित उम्मीदवारों को मौका
जनपद में मुजफ्फराबाद और साढ़ौली कदीम जैसे बड़े ब्लॉकों में इस बार दलित उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतरने का मौका मिलेगा। मुजफ्फराबाद में जहां दलित महिलाएं प्रमुख पद पर दावेदारी कर पाएंगी, वहीं साढ़ौली कदीम में कोई भी दलित उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर सकता है। पिछली बार इन बड़े ब्लॉकों में अनारक्षित श्रेणी की सीटें थीं। ऐसे में इस बार यहां दावेदारों की संख्या पहले से कम हो सकती है।
नानौता में इस बार भी महिला ही बनेंगी ब्लॉक प्रमुख
ब्लॉक प्रमुख पदों पर आरक्षण के चक्र ने इस बार भले ही बड़ा फेरबदल किया हो, लेकिन नानौता ब्लॉक अब भी ऐसा है जहां पिछले चुनाव की तरह इस बार भी महिला उम्मीदवारों को ही चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। यह सीट पहले भी महिला श्रेणी में आरक्षित थी और इस बार भी।
ब्लॉक प्रमुख पदों पर अब और पहले की आरक्षण स्थिति
ब्लॉक मौजूदा आरक्षण पिछले चुनाव में
ब्लाक अब पहले
मुजफ्फराबाद एससी महिला अनारक्षित
नानौता महिला महिला
देवबंद ओबीसी एसी महिला
गंगोह अनारिक्षत महिला
साढ़ौली कदीम एससी अनारक्षित
नकुड़ ओबीसी महिला एससी
सरसावा अनारक्षित एससी
नागल अनारक्षित ओबीसी
रामपुर मनिहारान महिला अनारक्षित
पुवांरका अनारक्षित ओबीसी महिला
बलियाखेड़ी ओबीसी अनारक्षित
नोट : आरक्षण सूची में सावधानी बरती गई है, लेकिन किसी त्रुटि की स्थिति में डीपीआरओ कार्यालय से जानकारी ली जा सकती है।