फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Request made to the Mid-Day Meal Authority for one month's supply of LPG.

Saharanpur News: मिड-डे मील अथॉरिटी से की एक महीने की एलपीजी की मांग

Sat, 14 Mar 2026 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 14 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Request made to the Mid-Day Meal Authority for one month's supply of LPG.
सहारनपुर। परिषदीय विद्यालयों में आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए तैयार होने वाले मध्याह्न भोजन पर भी एलपीजी का संकट है। अनेक विद्यालयों में सिलिंडर खाली हो चुके हैं। ऐसे में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने में परेशानी आ रही है। बच्चे भूखे न रहें। इसके लिए मजबूरन लकड़ी का चूल्हा भी चलाना पड़ रहा है। ऐसे में विभाग की ओर से मिड-डे मील अथॉरिटी को पत्र लिखकर एक महीने की एलपीजी की मांग की गई है।
विज्ञापन

जनपद में 1,446 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। नगर क्षेत्र के विद्यालयों में एनजीओ द्वारा पका पकाया भोजन उपलब्ध कराया जाता है, जबकि देहात के विद्यालयों में बनी रसोई में ही मध्याह्न भोजन तैयार किया जाता है। मध्याह्न भोजन सिलिंडर से चलने वाले चूल्हे पर ही पकाने का नियम है। लकड़ी का चूल्हा चलाना मना है। ऐसा करते पाए जाने पर कार्रवाई का प्रावधान है, लेकिन गैस की किल्लत के कारण अनेक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन पर संकट है। सिलिंडर पाने के लिए शिक्षक भटक रहे हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। चूंकि बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जाना जरूरी है। ऐसे में वह मजबूरन लकड़ी के चूल्हे पर आ गए हैं। बता दें, कि मध्याह्न भोजन के लिए प्रत्येक विद्यालय को महीने में कम से कम तीन और अधिकतम आठ से दस सिलिंडर तक चाहिए।
विज्ञापन

------
गैस की कमी को देखते हुए मिड-डे मील अथॉरिटी को पत्र लिखकर एक महीने की गैस की मांग की गई है। स्थानीय स्तर पर भी संबंधित विभाग से संपर्क किया जा रहा है, जिससे की मध्याह्न भोजन पकाने के लिए पर्याप्त सिलिंडर मिलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोमल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
------
परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के लिए सिलिंडर की कमी का कोई मामला सामने नहीं आया है। यदि विभाग के स्तर से ऐसी कोई मांग की जाती है तो आपूर्ति कराई जाएगी।
- नीरज सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed