फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report filed on the Principal and Managing Committee Secretary of JV Jain College

जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य एवं प्रबंध समिति के सचिव पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 24 Nov 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Report filed on the Principal and Managing Committee Secretary of JV Jain College
सहारनपुर। मान्यता न होने के बावजूद एलएलबी की कक्षाओं में प्रवेश लिए जाने एवं शुल्क लेकर उसकी रसीद दिए जाने के आरोप में जेवी जैन कॉलेज के प्रधानाचार्य, प्रबंध समिति के सचिव एवं प्रबंध समिति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। छात्र कई दिनों से कॉलेज गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

एलएलबी के छात्र कई दिन से कॉलेज गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों का आरोप है कि मान्यता न होने के बावजूद एलएलबी की कक्षाओं में प्रवेश दे दिया गया। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के ग्राम चेहड़ी निवासी सिद्धार्थ चौधरी सदर कोतवाली में कॉलेज प्राचार्य वकुल बंसल, कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मोहित जैन एवं पूरी प्रबंध समिति पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिद्धार्थ का आरोप है कि एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्रों ने कॉलेज में प्रवेश लिया। जिसके बदले कॉलेज ने शुल्क भी वसूल किया और उसकी रसीद दी। जब कक्षा में पढ़ने के लिए गए तो कह दिया कि अभी कक्षाएं नहीं चल रहीं हैं। जब आई कार्ड मांगा तो टाला जाता रहा। इसकी शिकायत मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में की गई तो पता चला कि जेवी जैन कॉलेज में तो एलएलबी की मान्यता ही नहीं है। कॉलेज ने फर्जी एडमिशन कर लिए, कोई भी एडमिशन यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर लॉगिन नहीं है। उन्होंने कॉलेज प्रबंध समिति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाया। यूजीसी के मना करने के बावजूद प्रॉस्पेक्टस 400 रुपये में छात्रों को बेचा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि 32 छात्रों के साथ षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी करके फर्जी एडमिशन किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज का एक पदाधिकारी उन्हें धमकी दिलवा रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद छात्रों ने कॉलेज गेट से धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले में कॉलेज प्राचार्य वकुल बंसल का कहना है कि छात्रों को प्रवेश केे समय ही बता दिया गया था कि अभी कॉलेज को मान्यता नहीं मिली है। यह लिखित में भी जानकारी दे दी गई थी। कॉलेज प्रयास भी कर रहा है, लेकिन छात्रों द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट गलत है। प्रशासन को सहयोग करना चाहिए था। लेकिन प्रशासन ने बिना जांच के ही रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। कॉलेज इस मामले में विधिक राय लेकर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed