{"_id":"62bf3d3aa16d8341a126d876","slug":"report-filed-on-nine-for-stopping-the-procession-of-a-scheduled-class-youth-saharanpur-news-mrt595257059","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित वर्ग के युवक की बरात रोकने पर नौ पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित वर्ग के युवक की बरात रोकने पर नौ पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
गागलहेड़ी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, गागलहेड़ी। दस दिन पूर्व अनुसूचित जाति के युवक की दूसरे वर्ग के युवकों द्वारा बरात को रोकने के प्रकरण में पुलिस ने नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गांव रसूलपुर पापड़ेकी में दस दिन पूर्व अनुसूचित जाति के ग्रामीण के यहां विवाह समारोह था। इस दौरान बरात गांव के मार्ग से गुजर रही थी। आरोप है कि कुछ युवकों ने गांव की मस्जिद के सामने से गुजरते वक्त बरात को रोक दिया था। इस पर दोनों पक्ष में विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को बैठा कर समझौता करा दिया था तथा एक पक्ष के लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई भी कर दी थी।
इसके बाद पीड़ित पक्ष ने एसएसपी को तहरीर देकर एससी, एसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने आरोपी काला, मोहसिन, अजमद, सलमान, गुलबहार, फुरकान, दिलशाद, जावेद, मुस्तकीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।