फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report filed against seven including two sons of Haji Iqbal

हाजी इकबाल के दो बेटों समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 07 Feb 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Report filed against seven including two sons of Haji Iqbal
हाजी इकबाल के दो बेटों समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। खनन कारोबारी हाजी मोहम्मद इकबाल की मुश्किलें दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। मंडलायुक्त के आदेश पर एक व्यक्ति के खेत से शीशम एवं खैर के बेशकीमती पेड़ जबरदस्ती काटने पर हाजी मोहम्मद इकबाल के दो पुत्रों सहित सात लोगों के खिलाफ वन विभाग ने थाना मिर्जापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हाजी मोहम्मद इकबाल और उनके पुत्रों के खिलाफ पहले भी कई मामलों में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
तहसील बेहट में मंगलवार को आयोजित समाधान दिवस में इरशाद पुत्र अफजाल निवासी मोहल्ला आनंदनगर थाना कुतुबशेर सहारनपुर ने मंडलायुक्त के समक्ष शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसके पिता अफजल की फैजाबाद में खेती की जमीन है। इस जमीन से कुछ लोगों ने जबरदस्ती खैर एवं शीशम के पेड़ काट लिए हैं। मंडलायुक्त ने तहसीलदार, कोतवाली प्रभारी मिर्जापुर, रेंजर बेहट एवं राजस्व विभाग की टीम गठित कर मौके पर भेजा था। टीम की जांच में खैर के तीन और शीशम का एक पेड़ कटा हुआ पाया गया। मौके पर पेड़ों की जड़ें भी मिलीं।
विज्ञापन

जांच के बाद रेंजर बेहट प्रवेश कुमार के आदेश पर वन दरोगा सुखपाल सिंह ने वन संरक्षण की धाराओं के तहत जावेद और आलीशान पुत्रगण हाजी मोहम्मद इकबाल उर्फ बाल्ला निवासी मिर्जापुर, हाजी मुनफैद पुत्र इखलाख निवासी रायवाला नहर सहारनपुर, मोहम्मद इनाम पुत्र अजीमुद्दीन निवासी मगनपुरा, लवीश निवासी शफीपुर थाना मिर्जापुर, आरिफ पुत्र हाजी रफीक, मुस्तकीम पुत्र हसनदीन निवासी मगनपुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed