फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report against six including son of SP MLA

सपा विधायक के पुत्र सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 24 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Report against six including son of SP MLA
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के शहर विधायक संजय गर्ग के पुत्र पुण्य गर्ग सहित छह लोगों के खिलाफ गुरुग्राम (हरियाणा) थाना सेक्टर 14 में विश्वासघात करके रकम हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। खनन पट्टे में साझीदार बनाने के लिए दो करोड़ रुपये की रकम ली गई थी, जिसमें से 1.90 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन

यह रिपोर्ट दर्ज कराने वाले राजकपूर यादव गुरुग्राम के सेक्टर 14 स्थित ओल्ड डीएलएफ के रहने वाले हैं। सोमवार को दर्ज हुई रिपोर्ट मंगलवार को सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। रिपोर्ट में सहारनपुर के जनकपुरी निवासी योगेश कुमार कच्छल, पुण्य गर्ग पुत्र संजय गर्ग, देहरादून निवासी आरएसपी सिंह, सर्वेश कुमार, दीपक कुमार मार्तोलिया और तुषार मार्तोलिया को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में राजकपूर यादव का कहना है कि वह मेसर्स महावीर स्टोन इंडस्ट्री के नाम से स्टोन क्रेशर का कारोबार पिछले लगभग 10 वर्षों से कर रहे हैं। आरोपियों ने उत्तराखंड के बुग्गावाला में खनन पट्टा दिलाने और उसमें भागीदार बनाने का भरोसा दिया। इसके बाद आरोपियों को दो करोड़ रुपये साझीदार बनने को दिए। छह फरवरी 2020 से खनन पट्टा चला, लेकिन आरोपियों ने मुनाफे के तौर पर कोई रकम नहीं दी। इसके बाद अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने सिर्फ 10 लाख रुपये उसके खाते में डाले गए, लेकिन बाकी रकम नहीं दी। आरोप है कि इन लोगों ने 1.90 करोड़ रुपये हड़प लिए गए। इस संबंध में राजकपूर यादव ने गुरुग्राम जिले के पुलिस अधिकारियों को शिकायतपत्र दिया। उस पर सोमवार को गुरुग्राम के सेक्टर 14 मेें रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे जानकारी नहीं, क्या मामला है: संजय गर्ग
शहर विधायक एवं सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पता किया जाएगा कि यह रिपोर्ट क्यों और किस आधार पर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed