{"_id":"609438ca8ebc3e36da422e11","slug":"report-against-15-people-from-both-sides-including-pradhan-in-case-of-assault-saharanpur-news-mrt5372752187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के मामले में प्रधान सहित दोनों पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के मामले में प्रधान सहित दोनों पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना। थाना क्षेत्र के गांव अहाड़ी में दो दिन पूर्व नवनिर्वाचित प्रधान और दूसरे पक्ष के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस मारपीट में दोनो पक्षों के पांच लोग घायल हुए थे।
थाने में गांव अहाड़ी निवासी अनुज पुत्र मेघराज सैनी की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि चार अप्रैल दोपहर दो बजे मेघराज सैनी और राम कुमार अपने घर की तरफ जा रहे थे कि नवनिर्वाचित प्रधान भीम उर्फ योगेश सैनी पुत्र कुसुम सिंह ने अपने भाई डा मोनू, रामेश्वर पुत्र रामलाल, रोहित पुत्र रामेश्वर, हिमांश पुत्र पिंटू, अमित पुत्र मुल्की, सन्नी पुत्र सुभाष, नीतिश पुत्र दिनेश के साथ मिल कर उन पर लाठी डंडों से उन पर हमला कर लहुलुहान कर दिया। इस हमले में उक्त दोनो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इनका उपचार अस्पताल में कराया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रधान सहित उक्त सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
जबकि दूसरे पक्ष के कुसुम सिंह की तरफ से दी गई तहरीर पर मेघराज, नवनीत, भरत सिंह पुत्रगण फूल सिंह, अनुज पुत्र मेघराज, अमित पुत्र प्रीतम सिंह, राकेश पुत्र नेतराम, कंवरपाल पुत्र इंदर सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन पर आरोप है कि इन्होंने लाठी डंडों से हमला कर रविंद्र, सोरण और दिनेश को घायल कर दिया था।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बीएस वर्मा ने बताया कि दोनो तरफ से 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।