फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Relief: goods transported to people's homes

राहत: लोगों के घरों तक पहुंचाया सामान

Sat, 28 Mar 2020 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Relief: goods transported to people's homes
राहत: लोगों के घरों तक पहुंचाया सामान
विज्ञापन

सहारनपुर। लॉकडाउन के दौरान नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम के सभी 70 वार्डों में 702 खाद्य सामग्री की दुकानों से निर्धारित घर-घर सप्लाई पहुंचाई जा रही है। रिटेलर दुकानदार फोन पर या व्हाट्सएप पर ऑर्डर मिलने के बाद घर पर सामान पहुंचा रहे हैं।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मोरगंज बाजार, चिलकाना रोड स्थित मंडी और चौक फव्वारा स्थित सब्जी मंडी सुबह साढ़े छह से साढे़ नौ बजे तक बंद ही रहेगी। रिटेलर दुकानदारों के लिए बाजार में कुछ सब्जी और खाद्य सामग्री के थोक विक्रेताओं की दुकानें सुबह दस से दोपहर दो बजे तक खुल रही हैं। इसके अलावा सब्जी के लिए बड़ी मंडी भी खुल रही है, जहां से नगर निगम के 70 वार्डों में निर्धारित किए 702 दुकानदार सोशल डिस्टेंस को पूरा करते हुए सामान खरीद रहे हैं। इसके बाद रिटेलर फोन या व्हाट्सअप के माध्यम से अपने क्षेत्र के ग्राहक का आर्डर लेकर सामान घर तक पहुंचा रहे हैं। फुटकर व्यापारियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए हर वार्ड में नगर निगम के कर्मचारी व अधिकारी नियुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed