{"_id":"638f88e669e0cc6e615bc0fc","slug":"registration-of-74-school-vehicles-canceled-for-not-providing-fitness-saharanpur-news-mrt6165563158","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फिटनेस नहीं कराने पर 74 स्कूली वाहनों के पंजीयन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फिटनेस नहीं कराने पर 74 स्कूली वाहनों के पंजीयन निरस्त
विज्ञापन
सहारनपुर। स्कूलों के वाहनों की फिटनेस कराने में स्कूल प्रबंधन मनमाना रवैया अपना रहे हैं। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से नोटिस दिए जाने के बाद भी 204 स्कूली वाहनों की फिटनेस नहीं कराई है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए 74 स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया है। साथ ही रिमाइंडर नोटिस भेजेगा।
जनपद में अनेक स्कूली वाहन बिना फिटनेस के दौड़ रहे हैं। यह संभागीय परिवहन विभाग की रिपोर्ट बता रही है। ऐसे स्कूली वाहनों में विद्यार्थी सुरक्षित नहीं है। विभागीय अधिकारी समय-समय पर स्कूली वाहनों की जांच करते हैं, जिससे विद्यार्थियों की जान खतरे में पड़ने से पूर्व बचाया जा सके। वहीं, फिटनेस न कराने पर वाहन का पंजीयन निरस्त करते हैं।
स्कूली वाहनों से पूर्व में जनपद में कई बार हादसे हुए हैं। इनसे भी स्कूल संचालक या स्कूली वाहन स्वामी कोई सबक नहीं ले रहे हैं। अगस्त में 204 स्कूली वाहनों को फिटनेस नहीं कराने पर नोटिस दिए थे, ताकि स्कूल संचालन व वाहन स्वामी फिटनेस करा लें। तीन महीने बीतने के बाद भी स्कूली वाहनों की फिटनेस कराने के लिए नहीं पहुंचे। विभाग ने अप्रैल से लेकर नवंबर तक 74 स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त करना पड़ा। इसके साथ ही जिन स्कूली वाहन फिटनेस के बिना रह गए हैं, उनकी फिटनेस कराने के लिए विभाग रिमाइंडर नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन
स्कूली वाहनों की फिटनेस कराना बेहद जरूरी है। इसके बिना स्कूली वाहनों पर कार्रवाई होगी। 204 स्कूली वाहन ऐसे हैं, जिनकी फिटनेस नहीं हुई है। अप्रैल से नवंबर तक 74 स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जा चुका है। - महेंद्र बाबू गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन