{"_id":"68bc7dd6d67433fe680b6f82","slug":"registration-for-admission-to-llb-will-be-done-till-10th-september-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-158059-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एलएलबी में प्रवेश के लिए दस सितंबर तक होंगेे पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एलएलबी में प्रवेश के लिए दस सितंबर तक होंगेे पंजीकरण
Sun, 07 Sep 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों में एलएलबी तीन और पांच वर्षीय (बीए एलएलबी और बीकॉम एलएलबी) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण दस सितंबर तक होंगे।
विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. ओमकार सिंह ने बताया कि संबंधित महाविद्यालयों/संस्थानों में संचालित विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लें। दस सितंबर के बाद किसी भी दशा में पंजीकरण नहीं खोले जाएंगे। पंजीकरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट msuniversity.ac.in पर दिए लिंक msuadm.samarth.edu.in पर जाकर कराना है। पंजीकरण कराने के बाद अभ्यर्थी पंजीकरण का प्रिंट/फोटोप्रति एवं संबंधित जरूरी पत्राजात संबंधित महाविद्यालय/संस्थान में 11 सितंबर तक जमा कराएंगे। अभ्यर्थी एक से अधिक पाठ्यक्रमों में पंजीकरण करा सकते हैं।