फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Real brothers were beaten with sticks, five injured

Saharanpur News: सगे भाइयों में चले लाठी-डंडे, पांच घायल

Thu, 24 Nov 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Real brothers were beaten with sticks, five injured
हरोड़ा गांव में जमीन के विवाद को लेकर पकड़े गए आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। हरोड़ा गांव में जमीन के विवाद को लेकर सगे भाइयों में लाठी डंडे चल गए। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हरौड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में दोनो पक्षों के सात लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धारा में चालान किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरौड़ा गांव में जमीन के विवाद को लेकर सगे भाई कुशलपाल और कंवरपाल में कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और दोनों से जमकर लाठी डंडे तथा धारदार हथियार चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर दोनों पक्षों को हटाया। गंभीर रूप से घायल केहर सिंह, कंवरपाल पुत्रगण कश्मीर सिंह, शुभम पुत्र कंवरपाल, कदम सिंह पुत्र कर्म सिंह, सुधीर पुत्र केहर सिंह को हरौड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि मौके से राहुल पुत्र कुलबीर सिंह, कुलवंत सिंह पुत्र कंवरपाल सिंह, सुंदर और संजय पुत्रगण कृपाल सिंह, सूरज पुत्र केहर सिंह, योगेंद्र पुत्र कुशलपाल सिंह, कांशीराम पुत्र कश्मीर को हिरासत में लेकर थाने आ गई। जहां पुलिस ने सभी लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील नेगी ने बताया कि सगे भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था। अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने सात लोगों को शांति भग में जेल भेजा है। यदि किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed