{"_id":"5e3da5018ebc3ee619651561","slug":"re-hung-sewer-line-construction-work-saharanpur-news-mrt4677936147","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से अटका सीवर लाइन निर्माण का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से अटका सीवर लाइन निर्माण का काम
विज्ञापन
कोर्ट रोड पर बंद पड़ा फिर से बंद पड़ा सीवर लाइन का काम
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कचहरी पुल के बराबर में कराई जा रही सीवन लाइन का निर्माण कार्य फिर से लटक गया है। निर्माण कार्य के दौरान यहां कई टेलीफोन कंपनियों की वायरिंग के साथ ही रेलवे से निर्माण की अनुमति की प्रक्रिया से जुड़ी अड़चनों के कारण काम नहीं हो पा रहा है।
बता दें कि पिछले माह कुछ दिन तक लगातार हुई बारिश में यहां काम नहीं हो पाया था। इससे पहले इस प्रोजेक्ट में इस्तेमाल की जा रही ईंटों की गुणवत्ता को लेकर नगर निगम के कई पार्षदों ने हंगामा कर दिया था। इसके चलते यह प्रोजेक्ट लगातार बाधित होता आ रहा है। दो माह से भी अधिक समय से चल रहे निर्माण कार्य के बावजूद यह प्रोजेक्ट अब तक पूरा नहीं हो पा रहा है। इसके चलते कोर्ट रोड से खलासी लाइन होते हुए अंबाला रोड पर जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लापरवाही में बार-बार बंद हो रहा काम
- नगर निगम के पार्षद संजय कुमार गर्ग, विपिन कुमार सहित अन्य लोगों का कहना है कि सीवर लाइन का काम तो शुरू कर दिया गया है। मगर कभी गुणवत्ता, कभी सर्वे और कभी परमिशन की अड़चनों के कारण प्रोजेक्ट का काम बार-बार बाधित हो रहा है। यदि सर्वे ही कराना था तो पहले कराया जाना चाहिए था। इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
लोगों को सता रहा हादसे का डर
- प्रोजेक्ट का काम रोककर जिस तरह नाले वाले हिस्से के ऊपर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। उससे रात के समय हादसे का डर बना हुआ है, क्योंकि यदि बारिश हुई तो मिट्टी बहकर नीचे बैठ जाएगी।
वायरिंग कटने से बचाने के लिए कराना होगा सर्वे
- सीवर लाइन का प्रोजेक्ट बंद नहीं किया गया है बल्कि कुछ समय के लिए इसे रोक दिया गया है। टेलीफोन कंपनियों से जुड़ी वायरिंग को कटने से बचाने के लिए जियो फिजिकल सर्वे कराना ही होगा। पहले यह काम इसलिए भी नहीं कराया गया क्योंकि जहां जहां वायरिंग का पता चल रहा है, उसी के अनुरूप प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जा रहा है। रेलवे से अनुमति की प्रक्रिया को लेकर कोई समस्या नहीं है।

कोर्ट रोड पर बंद पड़ा फिर से बंद पड़ा सीवर लाइन का काम- फोटो : SAHARANPUR