फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rare books in library, but lack of readers

पुस्तकालय में दुर्लभ किताबें, पर पढ़ने वालों का अभाव

Tue, 18 Aug 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rare books in library, but lack of readers
मुकेश कुमार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर परिसर में कई दशक पुराना पुस्तकालय है। हिंदी साहित्य क्षेत्र की हस्तियों की पुस्तकें यहां मौजूद हैं, मगर किताबें पढ़ने वालों का अभाव है। यह अभाव कोरोना की वजह से ज्यादा है, जबकि पहले कभी ऐसा दौर था जब रोजाना ही काफी लोग यहां किताबें पढ़ने पहुंचते थे।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम मंगलवार को नगर निगम परिसर स्थित गांधी पुस्तकालय पहुंची। वहां इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य उमर जलाल मिले, जो साहित्यकार अज्ञेय की एक पुस्तक तलाशने आए थे। उन्होंने बताया कि करीब 20 साल से किताबें पढ़ने का शौक है। पुस्तकालय में हिंदी के तमाम साहित्यकारों की किताबें हैं, लेकिन उर्दू की किताबें और मिल जाएं तो अच्छा होगा।
विज्ञापन

पुस्तकालय की देखरेख कर रहे सहायक लाइब्रेरियन मुकेश कुमार ने बताया कि पूर्व में सुबह और शाम के समय 20 से 25 लोग किताबें पढ़ने पुस्तकालय में आते थे। जब से कोरोना का संक्रमण शुरू हुआ और लॉकडाउन लगा, उसके बाद पुस्तकालय में आने वालों की संख्या घट गई। अब रोजाना चार या पांच लोग ही आ पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्य, काव्य संग्रह व नाटकों को प्रमुखता
पुस्तकालय में मुंशी प्रेमचंद, विश्वनाथ पांडेय नारद, डा. जेपी सिंह, राजीव रंजन सुधांशु, जयशंकर प्रसाद, मोहनदास करमचंद गांधी, रविन्द्र नाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद, हजारी प्रसाद द्विवेदी, हरिवंशराय बच्चन, पाण्डेय बेचैन शर्मा सहित सुधा अरोड़ा, मृदुला गर्ग, शेखर जोशी, विष्णु नागर, असलम परवेज, डा. सूर्यकांत शुक्ल, डा. नीलू कपूर, राजेन्द्र यादव, नागार्जुन, विष्णु खरे, शिवानी, सुधीश पचौरी, मोहनदास नैमिशराय सहित अनेक साहित्यकारों की पुस्तकें उपलब्ध हैं। वहीं, स्थानीय लेखकों में पद्मश्री डा. कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर, रमेश चंद छबीला, कृष्ण शलभ, डा. सुरेन्द्र सिंघल, डाक्टर केके शर्मा की किताबें भी मौजूद हैं।

उमर जलाल

उमर जलाल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed